फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people face the problems.

Udham Singh Nagar News: कैबिनेट मंत्री के बयान की निंदा, पुतला फूंक इस्तीफा मांगा

Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
people face the problems.
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के बयान को पहाड़ विरोधी करार देते हुए महानगर कांग्रेस ने डीडी चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंककर उनके इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीडी चौक पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

सीपी शर्मा ने कहा कि मंत्री की ओर से सदन में इस्तेमाल किए गए अपशब्द राज्य निर्माण की मूल भावना के खिलाफ हैं और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अब तक भाजपा के लोग हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम करते थे। अब पहाड़ और मैदान के नाम पर भी खाई खोद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के संसदीय कार्य मंत्री ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी हैं। उन्होंने जो बयान दिया है उससे कांग्रेस आहत हैं। जिस जनता ने भाजपा को सत्ता सुख भोगने का मौका दिया है, आज भाजपा के मंत्री उसी जनता को गाली दे रहे हैं। ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

वहां महानगर महामंत्री सुनील आर्य, मानस बैरागी, अर्जुन विश्वास, उमर खान, बाबू विश्वकर्मा, वीरेंद्र कोली, बाबू खान, चिराग कालड़ा, अशफाक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed