{"_id":"68aa13a4717931fafc0e63b7","slug":"people-face-the-problems-khatima-news-c-236-1-ktm1001-111017-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अधिशासी अभियंता के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अधिशासी अभियंता के खिलाफ दिया धरना
Sun, 24 Aug 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले अभियंता शनिवार को पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध धरने पर बैठ गए। उन्होंने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग की।
अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरने पर बैठे अभियंताओं ने हल्द्वानी कार्यालय को पत्र भेजकर ईई के तबादले की मांग की। सहायक अभियंता महेश चंद्र ने बताया कि अधिशासी अभियंता की ओर से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। मांगे पूरी न होने तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वहां पर अपर सहायक अभियंता कमल जोशी, कनिष्ठ अभियंता संजय गहतोड़ी, कल्पना उपाध्याय, आशा मेहरा, कमलेश रावत, अभिषेक मनराल, पंकज सिंह गजेंद्र सिंह, सत्पाल सिंह, जीसी लोहनी, ईश्वर जोशी, सुभाश आर्या आदि थे।
सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। किसी का मानसिक उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। सिर्फ शासकीय कार्यों के लिए कहा जा रहा है।- पंचानंद चौधरी, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम खटीमा।