{"_id":"687bf2f8e7a31884980acceb","slug":"people-face-the-problems-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110557-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस किए निलंबित
Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते ड्रग इंस्पेक्टर।- संवाद
खटीमा। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने खटीमा में खामियां मिलने पर दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित किए। इसके अलावा अन्य मेडिकल स्टोरों को नोटिस और चेतावनी दी।
खटीमा में शुक्रवार को नौ मेडिकल स्टोरों में शाम तक छापा मारा। सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि स्वास्तिक मेडिकोज में गंदगी और क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया गया।
लकी मेडिकल स्टोर में गंदगी और फार्मासिस्ट वेरीफाई न होने के कारण लाइसेंस निलंबित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान न्यू अरोरा मेडिकल स्टाेर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। छाबड़ा मेडिकल स्टोर और सतनाम मेडिकल स्टोर में भी खामियां मिलने पर एक दिन का क्रय-विक्रय रोका। खिंडा मेडिकल स्टोर में एक दिन के भीतर क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड दिखाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
राज मेडिकल स्टोर में क्रय-विक्रय रोका गया। उन्होंने बताया कि गोयल मेडिकल स्टोर में बिल वेरिफाई न हो पाने के कारण एक दिन के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा।
राज मेडिकल स्टोर में गंदगी और बिल वेरीफाई न होने कारण क्रय-विक्रय रोका गया। उन्होंने बताया कि भारत मेडिकल स्टोर में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं। वहां सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर सुभम, निधि, अर्चना आदि थे।