{"_id":"6755fb6457fd8591ae0f03e6","slug":"people-face-the-problems-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-120381-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कल ताली और थाली बजाकर किसान सरकार को जगाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कल ताली और थाली बजाकर किसान सरकार को जगाएंगे किसान
Mon, 09 Dec 2024 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के छीने गए भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा भूमि बचाओ आंदोलन रविवार को 498 वें दिन जारी रहा। किसानों ने 500वें दिन पूरे होने पर 10 दिसंबर को तहसील गेट पर ताली और थाली बजाकर प्रदेश सरकार को जगाने का निर्णय लिया है। किसानों का आरोप है कि प्रदेश सरकार अन्नदाता की मांग के प्रति आंखें बंद कर सो रही है। उन्हें उम्मीद है कि ताली और थाली की आवाज से सरकार की नींद खुल जाएगी।
रविवार शाम चार बजे भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर आयोजित बैठक में भूमि बचाओ आंदोलन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार की तरफ से कई बार आश्वासन मिले। बाजपुर के लोगों को भूमिधरी अधिकार नहीं दिए गए। क्षेत्र के 20 गांव के किसान, मजदूर, व्यापारी बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। 10 दिसंबर को भूमि बचाओ आंदोलन को 500 दिन पूरे होने पर तहसील गेट पर ताली और थाली, कनस्तर के माध्यम से सरकार को जगाने की कोशिश की जाएगी। वहां सनी निज़्जर, लखविंदर सिंह, चतर सिंह चीमा, जगदीप सिंह, शेर सिंह, मुरारी लाल, राजकिशोर सिंह, रणजीत सिंह शौकर, दरबार सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर भूमि बचाओ आंदोलन के 498वें दिन क्रमिक अनशन पर राजू निजजर, जसवीर सिंह, हरदेव सिंह, पलविंदर सिंह, महेंद्र सिंह बैठे।