फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People danced on Holi songs, flew Abir Gulal

Udham Singh Nagar News: होली गीतों पर थिरके लोग, उड़ाया अबीर गुलाल

Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
People danced on Holi songs, flew Abir Gulal
काशीपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। रविवार देर रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। सोमवार को लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही बच्चे, युवा, महिलाएं टोली बनाकर गली-मोहल्लों में घूमने लगे और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। होली के गीतों पर भी जमकर थिरके। उधर मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने चौकी, थाना में आपस में होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जसपुर में भी जमकर उड़ा अबीर गुलाल

जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने अपने गांव निवारमंडी में होली मिलन समारोह आयोजित कर समर्थकाें को अबीर गुलाल लगाया। वहीं विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बाजार चौक में, भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने अपने गांव बैलजुड़ी में, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने महुआडाबरा नगर पंचायत में, भाजपा नेता भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान, डॉ. एमपी सिंह ने अपने-अपने निवास पर मिलन समारोह आयोजित कर होली की शुभकामनाएं दीं। यहां पर गजेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान, चौधरी चंद्रपाल सिंह, सरवन सिद्धू, चौधरी ब्रजवीर सिंह, राशिद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन

बाजपुर में भी रंगोत्सव पर लगाया अबीर गुलाल
बाजपुर। रंगों का त्योहार होली परंपरागत रूप से मनाया गया। नगर क्षेत्र में कई जगहां पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा के विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजेश कुमार, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते आदि लोगों ने होली की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग लगाया और गले मिलकर दी बधाई
केलाखेड़ा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र रामनगर, गणेशपुर, खेमपुर, टांडा आजम, बिचपुरी, लंकुरा, माधोगंज, मालकंठपुर, फतेहपुर आदि में लोगों ने एक दूसरे के रंग लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन कार्यक्रम में लोगो ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहां अरविंद राणा, सतीश सुधा, राहुल सक्सेना, कांता यादव, सोनी सिंह, रिया, मातेश्वरी, नीतू सक्सेना, अग्रिमा यादव, दीक्षांत यादव आदि मौजूद रहे।



शांतपुरी में दो दिन बरसा रंग
शांतिपुरी। क्षेत्र में दो दिन होली का पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगों ने होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी। सोमवार को हल्द्वानी किच्छा स्टेट हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाया। मंगलवार को ग्राम जवाहरनगर और शांतिपुरी क्षेत्र में होली मनाई गई। इस दौरान विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। नगला, गोलगेट, शांतिपुरी गेट और क्षेत्र में होली पर्व मनाया गया।

पारिवारिक होली मिलन समारोह व भजन संध्या का आयोजन
काशीपुर। भारत विकास परिषद की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह और भजन संध्या का आयोजन किया गया। बरेली से आए भजन गायक राम-श्याम बंधु ने भजनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सोमवार को रामनगर रोड स्थित श्रीरामलीला मैदान में आयोजित समारोह में भजन गायक राम-श्याम बंधुओं के साथ नगर निवासी निशा अरोरा ने कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत किए। मेले में मिकी माउस, झूले आदि की व्यवस्था थी। मेले में श्री अग्रवाल सभा, भाजपा, कुमाऊं वैश्य महासभा, संस्कार भारती, श्री खत्री सभा, श्रीपंजाबी सभा, आर्य समाज काशीपुर, महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, समस्त वाल्मीकि समाज, भगवान महावीर आदर्श सेवा सदन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रजापति समाज, श्री कायस्थ सभा काशीपुर, विश्नोई सभा काशीपुर, पाल महासभा आदि ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, अभिषेक गोयल, विमल गुड़िया, भावपि के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, राम अग्रवाल, गरिमा जैन, दीपाली अग्रवाल, रिया अग्रवाल, आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed