{"_id":"67534ec7ef8e958f1501688b","slug":"people-created-ruckus-when-the-road-was-dug-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-120291-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रास्ता खोदने पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रास्ता खोदने पर लोगों ने किया हंगामा
Sat, 07 Dec 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। कोसी नदी क्षेत्र में गऊ घाट का रास्ता खोदने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को हंगामा किया। इस दौरान पहुंचे पूर्व दायित्वधारी ने डीएफओ पीसी आर्य ने वार्ता की। डीएफओ ने रास्ता नहीं खुदान करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इस पर मामला शांत हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता बंद होने से लोगों को दिक्कत होगी। पूर्व दायित्वधारी राजेश कुमार ने गऊ घाट का निरीक्षण किया। डीएफओ पीसी आर्य को ग्रामीणों के हित में कार्य करने के लिए कहा। इस पर डीएफओ ने कार्य को रोकने के लिए निर्देश दिए। वहां हरकेश, चमकीला सिंह, रमेश सिंह, गज्जन आदि रहे।
विज्ञापन