{"_id":"6a14982b0d86b16d350a6b04","slug":"people-came-in-distress-returned-happy-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-142028-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परेशान होकर आए लोग... खुश होकर वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परेशान होकर आए लोग... खुश होकर वापस लौटे
Tue, 26 May 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 26 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेयर जनता के द्वार अभियान के तहत सोमवार को रंपुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर परिसर में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड 21, 22, 23 और 24 के सैकड़ों लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। घरों से परेशान होकर आए लोग समस्या का समाधान होने पर खुश होकर लौटे।
सोमवार को मेयर विकास शर्मा की पहल पर लगे शिविर में नगर निगम, बिजली विभाग, जल संस्थान, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, आयुष्मान योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा समेत विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए थे। इन स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, बिजली कनेक्शन, पेयजल और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मेयर ने स्वयं अधिकारियों के साथ बैठकर लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों में तत्काल निस्तारण कराया। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आने पर उन्होंने रंपुरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को मौके पर बुलाकर समस्याओं के समाधान करने को कहा। शिविर में पहुंचे दिव्यांग ओम नारायण की समस्या सुनने के बाद मेयर ने समाज कल्याण विभाग को उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराने को कहा। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने कहा कि मेयर जनता के द्वार कार्यक्रम जनभावनाओं का सम्मान करने की पहल है। यहां राजू नबियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीयूष रंजन, सहायक नगर आयुक्त रणदीप सिंह, मीना शर्मा, पार्षद अंजलि कोली आदि मौजूद रहे।