{"_id":"5be093b1bdec2269945ca630","slug":"people-bought-things-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर रुद्रपुर में 20 करोड़ का रहा सराफा कारोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर रुद्रपुर में 20 करोड़ का रहा सराफा कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर्व पर लोगों ने दिल खोल कर खरीदारी की। हालांकि सोने के मूल्य में 10 फीसदी की बढ़ोतरी (32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम ) के बावजूद ग्राहकों की खूब भीड़ रही।
रुद्रपुर में ज्वेलरी की दुकानों में ग्राहकों ने लेटेस्ट ज्वेलरी डिजाइन के साथ ही हल्की ज्वेलरी, सोना-चांदी के सिक्के, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और चांदी के बर्तनों की खूब खरीदारी की।
बंसल ज्वेलर्स रुद्रपुर के स्वामी प्रदीप बंसल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों ने धनतेरस पर्व से एक सप्ताह पहले से ही ज्वेलरी की खरीदारी शुरू कर दी थी। इस बार ग्राहक डायमंड की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत ढल्ला ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष ज्वेलरी की खरीद में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। रुद्रपुर में ज्वेलरी की अनुमानित बिक्री 20 करोड़ रुपये हुई। डिजाइनर ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन
पारंपरिक के साथ ही विदेशी बर्तन भी खूब बिके
रुद्रपुर। धनतेरस पर ग्राहकों ने पारंपरिक बर्तनों के साथ ही विदेशी बर्तन भी खूब खरीदे। रुद्रपुर बाजार में ग्राहक स्टील और कांच के बर्तनों के साथ ही क्रॉकरी के सामान खरीदते नजर आए। बर्तन विक्रेता मनोज दलवानी ने बताया कि ग्राहक क्रॉकरी में जापानी डिनर सेट और गोल्ड कटलरी सेट ज्यादा पसंद किए।
जापानी डिनर सेट की रेंज 7800 रुपये से 19,500 रुपये है। इसी तरह गोल्ड कटलरी की कीमत 1025 रुपये से 2880 रुपये तक है। खरीददार नया स्टील (ट्रीप्लाई) ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस बने बर्तन की खासियत यह है कि स्टील के अंदर एल्युमीनियम की कोटिंग है। ट्रीप्लाई के भगोने की कीमत 2135-3500 रुपये है। कढ़ाई 2400-4000 रुपये, सॉस पेन 1800-2130 रुपये, फ्राई पेन 2195-2795 रुपये, कुकर 1995-4000 रुपये और सिंगल हैंड कढ़ाई 1995-3200 रुपये तक है। एक अनुमान के मुताबिक रुद्रपुर में करीब 70 लाख के बर्तनों की खरीदारी हुई।
ऑनलाइन से भी सस्ते में बेचा इलेक्ट्रॉनिक सामान
रुद्रपुर। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धनतेरस पर व्यापारी जीरो फीसदी ब्याज पर ईएमआई और बंपर डिस्काउंट ऑफर पेश कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार एलईडी टीवी, गीजर और फ्रीज की बंपर सेल हो रही है। व्यापारी राजीव खुराना ने कहा कि 65 इंच के टीवी पर वह ऑफर में होम थिएटर दे रहे हैं।
वहीं ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की ज्यादा बिक्री हुई, जिसकी कीमत 23,000 रुपये है। खुराना ने कहा कि धनतेरस में व्यापारी ई-कॉमर्स कंपनियों से भी ज्यादा सस्ते में सामान बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय बाजार क्षेत्र में निर्माणकार्य के चलते जो मंदी का छाई हुई थी, वह धनतेरस पर्व में खत्म हो गई। अनुमान के मुताबिक करीब ढाई करोड़ इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री हुई है।
धनतेरस पर ऑटो मोबाइल क्षेत्र ने किया 85 करोड़ का कारोबार
रुद्रपुर। धनतेरस पर ऑटो मोबाइल सेक्टर गुलजार रहा। दोपहिया और चौपहिया वाहन के शोरूमों में ग्राहकों की रौनक रही। शहर के शोरूम मालिकों ने 85 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ गुना से अधिक व्यापार से वाहन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे।
धनतेरस पर्व पर सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक वाहन शोरूमों में ग्राहकों का तांता लगा रहा। मारुति के अधिकृत डीलर आकांक्षा ऑटो मोबाइल्स शोरूम से 350 कारों की डिलीवरी की गई। आकांक्षा के वाइस प्रेसीडेंट तेजेंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार 40 फीसदी वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। उम्मीद से अधिक व्यापार हुआ है।
हुंडई के अधिकृत डीलर बिंदल हुंडई के जीएम राजीव अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना कारों की बिक्री हुई है। 170 कारों की धनतेसर पर डिलीवरी की गई है। महिंद्रा कंपनी के डीलर कुमार आटोव्हील्स के सीईओ सुदीप जैन ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले गाड़ियों की बिक्री में 70 फीसदी तक वृद्धि हुई है। उन्होंने 70 गाड़ियों की डिलीवरी की। महिंद्रा कमर्शियल के डीलर साईंनाथ ऑटो मोबाइल्स के एमडी गौरव बेहड़ ने बताया कि 16 बस और ट्रकों की डिलीवरी दी गई है।
इसके अलावा दोपहिया वाहन बाजार में भी खूब लक्ष्मी बरसी। हीरो कंपनी के अधिकृत डीलर लाहोरिया ट्रेडर्स के एमडी मंदीप सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले व्यापार में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। उन्होंने एक हजार बाइक और स्कूटी की डिलीवरी दी।
यामाहा कंपनी के शोरूम से धनतेरस पर 25 बाइक और 30 स्कूटी की डिलीवरी दी गई। दीपावली में 100 वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।
सुजुकी कंपनी के डीलर बाबा सुजुकी के एमडी शुभम रहेजा ने बताया कि 42 बाइक और स्कूटी की डिलीवरी हुई है। इसके अलावा होंडा, बजाज, टीवीएस कंपनियों में भी बड़ी संख्या में स्कूटी और बाइकों की बिक्री हुई है।
धनतेरस : गदरपुर और सितारगंज में भी उमड़े खरीदार
गदरपुर/सितारगंज/बाजपुर/दिनेशपुर। न्यू मार्केट स्थित बर्तन बाजार में बर्तनों की दुकानों, इलेक्ट्रानिक्स, मिठाई, सराफा और कन्फैक्शनरी की दुकानों में भी ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। सराफा यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि ग्राहकों ने सोने, चांदी के जेवर और सिक्कों की जमकर खरीदारी की है। इधर, मुख्य बाजार में बार-बार लगने वाले जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही।
इधर, सितारगंज में रामलीला मार्केट, किच्छा और खटीमा मार्ग पर स्थित सोना, चांदी, बर्तन, कार, बाइक के शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। राइंका मैदान में पटाखों की दुकानें सजी हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार चीन निर्मित सामग्री की बिक्री कम है। वहीं, नो-एंट्री के बावजूद संबंधित रूटों पर वाहनों की आवाजाही होने से बार-बार जाम लगता रहा। पुलिस को यातायात सामान्य कराने में काफी पसीना बहाना पड़ा। इधर, बाजपुर में भी बर्तन, इलेक्टॉनिक, मिठाई इत्यादि की दुकानों पर खूब भीड़ रही। उधर, दिनेशपुर के बाजारों में खूब चहल पहल रही।
काशीपुर में सराफा, बर्तन और ऑटो मोबाइल का कारोबार ठंडा रहा
काशीपुर। नोटबंदी और जीएसटी के चलते धनतेरस पर सर्राफा बाजार ठंडा रहा। पिछले वर्ष के मुकाबले 50 प्रतिशत बिक्री हुई। धर्म ज्वैलर्स स्वामी दीपक वर्मा ने बताया कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण से सराफा कारोबार शहर में ठंडा रहा। इस बार अधिकतर लोग चांदी के सिक्के तक ही सीमित हैं। उधर, प्रभु ज्वैलर्स के स्वामी अशोक कुमार भल्ला ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा करीब 50 प्रतिशत ही बिक्री हुई है।
गुरु ज्वैलर्स के स्वामी पुरुषोतम वर्मा ने बताया कि सोने के दाम बढ़ने से पिछले साल की अपेक्षा साठ प्रतिशत ही बिक्री हुई। मनोहर ज्वैलर्स के स्वामी गौरव गुप्ता ने कहा कि धनतेरस पर आभूषणों के बजाए चांदी के सिक्के से काम चला रहे हैं। तनिष्क शोरूम प्रबंधक शोभित अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर तनिष्क आभूषणों की अच्छी बिक्री हुई है। इसी तरह बर्तन बाजार भी ठंडा ही रहा।
विक्की बर्तन भंडार के स्वामी विक्की ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस पर उम्मीद के विपरीत बर्तनों की बिक्री काफी कम हुई है। वहीं ऑटो मोबाइल सेक्टर ने मिलाजुला कारोबार किया। नगर में 700 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
हीरो शोरूम के डीलर मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि उन्होंने 400 बाइकें और स्कूटी की डिलीवरी दी। इसी तरह इंदर होंडा शोरूम के प्रबंधक जितेंद्र सिंह हुड्डा गांधी ने बताया कि इस वर्ष 152 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य कंपनियों के भी करीब 200 से अधिक दोपहिया वाहन बिके।
80 लाख की ज्वैलरी, 752 बाइकें, 69 कारें और तीस लाख के बिके बर्तन
खटीमा। दीपावली से पूर्व सोमवार को धनतेरस पर्व पर जमकर खरीदारी की गई। सर्राफा एसोसिएशन संरक्षक हरीश मेहरा ने बताया कि नगर और आसपास में सराफा की 80 दुकानों हैं। उन्होंने बताया कि नगर में अनुमानित 80 लाख से अधिक की खरीदारी हुई। इधर, नगर में 752 से अधिक बाइकों की बिक्री हुई है। बुलेट शोरूम के स्वामी आकाश चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक करोड़ से अधिक की 72 बाइकें बेची है। हीरो की करीब 250 बाइकों की बिक्री हुई है।
होंडा के देवेंद्र चौधरी ने 265 स्कूटी और बाइक बेचने की जानकारी दी। टीवीएस के नीरज अग्रवाल ने 125 बाइक बेचने का दावा किया है। जबकि बजाज और यामाहा के मुकेश मित्तल ने बताया कि करीब 40 बाइकों की डिलीवरी की गई है। इसी तरह मारुति शोरूम के मैनेजर आशीष मंडल ने 49 कारों की बिक्री की जानकारी दी जबकि हुंडई की 20 बाइकें बिकी हैं। बर्तन बाजार में भावना बर्तन भंडार के स्वामी पंकज कुमार मक्कड़ ने बताया कि नगर में करीब 30 लाख से अधिक का बर्तन कारोबार रहा।