फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People angry with the change in name of Sultanpur Patti took out a rally

Udham Singh Nagar News: सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलने से नाराज लोगों ने निकाली रैली

Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
People angry with the change in name of Sultanpur Patti took out a rally
सुल्तानपुर पट्टी। क्षेत्र का नाम बदलकर कौशल्यापुरी करने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर नगर में रैली निकली। उन्होंने ईओ को जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिला विकास समिति अध्यक्षा लज्जा सैनी, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में मंगलवार को सैकड़ों लोग मनोकामना मंदिर में एकत्र हुए। उन्होंने नगर पंचायत का नाम बदलकर कौशल्यापुरी करने पर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि सुल्तान सिंह एक व्यक्ति था, जिसने स्थानीय लोगों को बसाया और उनकी रक्षा की। अगर नाम बदला जाता है तो सभी कागजातों में नाम बदलवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह हमारी जन्मभूमि है, मां का नाम बदलना हमारे संस्कारों में नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके बाद रैली निकालकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नगर पंचायत की ईओ गीता चौधरी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सुल्तानपुर पट्टी कई वर्षों पुराना नाम है, नाम बदलने से जनभावनाएं आहत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed