फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   pention Demands

7500 रुपये पेंशन और मंहगाई भत्ते की मांग को लेकर भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
pention Demands
सेवानिवृत रोडवेज कल्याण समिति के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिं? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति के प्रांतीय अधिवेशन में ईपीएस-95 पेंशनधारकों ने पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि वे भीख नहीं मांग रहे, बल्कि ईपीएस के तहत उनका अंशदान कटता है। अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि पेंशन को लेकर जमशेदपुर में होने वाले सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में डिपो परिसर में पेंशनर्स के अधिवेशन में उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र से आए केंद्रीय पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। अधिवेशन में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत ने कहा कि कि ईपीएस-95 से संबंधित करीब 67 लाख कर्मचारी हैं। इनमें से प्रत्येक पेंशनर्स ने अंशदान के रूप में 541 रुपये की राशि का सहयोग किया है। इसके बावजूद उन्हें अंशदान के मुताबिक पेंशन नही दी जा रही है। पेंशन बढ़ोतरी के लिए 159 विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भी धरने को एक हजार दिन पूरे हो चुके है। इस संबंध में 5 मार्च और 5 अगस्त को दो बार प्रधानमंत्री और एक बार देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से वार्ता हो चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार के स्तर पर पेंशनरों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। राउत ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पीएम श्रम योगी मानधन योजना शुरु की गई है। जिसमें 60 रुपये का अंशदान कर 36 हजार रुपये सालाना पेंशन का प्रावधान है, लेकिन पेंशनर्स को इस योजना का भी लाभ नही मिल रहा है। समिति के राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्या जयश्री किवालेकर ने कहा कि पेंशनर्स को 7500 रुपये पेंशन और मंहगाई भत्ता दिए जाए। साथ ही ईपीएफओ के पत्र के अनुसार पेंशन धारको और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों ने अंशदान जमा नही हो सका है, उन्हें भी पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। अधिवेशन में कहा गया कि समिति का अगला अधिवेशन जल्द ही जमशेदपुर में होगा। जिसमें पेंशनर्स की मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। अधिवेशन में कैलाश पांडे, चौधरी ऋषिपाल, पान सिंह नेगी, सुभाष शाह, सुरेश कांबोज आदि ने विचार रखे। संचालन संजीव डोभाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed