{"_id":"68000703464726a511021562","slug":"pensioners-met-the-mla-regarding-their-pension-problems-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-123488-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अपनी पेंशन समस्याओं को लेकर विधायक से मिले पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अपनी पेंशन समस्याओं को लेकर विधायक से मिले पेंशनर
Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विधायक अरविंद पांडेय से उनके कैंप कार्यालय में मिला। बताया कि 23 मार्च को उत्तराखंड ऑर्गेनाइजेशन प्रदेश की बैठक श्रीनगर गढ़वाल के नगर निगम हाल में हुई थी। बैठक में उत्तराखंड के पेंशनरों ने भाग लिया था। पेंशनरों ने विभिन्न स्वास्थ्य और पेंशन सहित बीस समस्याओं पर चर्चा की गई थी। संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सरकार को दिया गया था। इसके बाद भी उनकी समस्याएं जस की तस हैं। कहा कि एक माह के अंदर शासनादेश निर्गत न होने के पर संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि वह सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाने और उसके निराकरण को पूरा प्रयास करेंगे। यहां मोहन लाल अरोरा, पंकज कांडपाल, रामविलास शाह, सुबोध कुमार शर्मा, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन