{"_id":"6828df1b21fcd66b190c5cd5","slug":"pcot-lab-inaugurated-in-medical-college-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124812-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में पीसीओटी लैब का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में पीसीओटी लैब का हुआ शुभारंभ
Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर मेडिकल काॅलेज में पीसीओटी का शुभारंभ करते विधायक अरोरा।
रुद्रपुर। पंडित रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिल कॉलेज में पॉइंट ऑफ़ केयर टेस्टिंग लैब (पीसीओटी ) शुरू हो गई है। इस लैब में स्थित मशीन खून के नमूने जांचकर कुछ मिनटों में बीमारी की जानकारी दे देगी।
शनिवार को विधायक शिव अरोरा ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही की मौजूदगी में लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लैब रूम का भ्रमण किया और टेस्टिंग मशीन के मरीज के इलाज के बारे में जानकारी ली।
विधायक ने कहा कि कई बार मरीजों में बीमारी का पता नहीं लग पाता है। इस मशीन के माध्यम से खून के नमूने से कुछ मिनटों मे बीमारी का पता लग जाएगा। गंभीरता अवस्था में आए मरीज को समय रहते सही इलाज उपलब्ध हो पायेगा। मेडिकल कॉलेज का निर्माण बहुत तेज गति से चल रहा है। पूरी उम्मीद है 2026 से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कक्षाओं की शुरुआत हो जायेगी।
विज्ञापन
कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में केयर जनता को समर्पित होगा। वहां पर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, मयंक कक्कड़, कमल राणा, मोंटी खेड़ा, सूरज पाल, सुधीर शर्मा मौजूद रहे।