{"_id":"6642f7a4cad47f2d8406fcf9","slug":"patwari-accused-of-demanding-bribe-in-kashipur-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur News: पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, आय प्रमाणपत्र के आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लगाने की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur News: पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, आय प्रमाणपत्र के आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लगाने की शिकायत की
Tue, 14 May 2024 11:03 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 14 May 2024 11:03 AM IST
सार
काशीपुर में एक अधिवक्ता के चेंबर में कार्यरत मुंशी ने एक पटवारी के खिलाफ आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पटवारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए मुंशी पर पहले अभद्रता करने की बात कही है।
विज्ञापन
पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में एक अधिवक्ता के चेंबर में कार्यरत मुंशी ने एक पटवारी के खिलाफ आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पटवारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए मुंशी पर पहले अभद्रता करने की बात कही है।
विज्ञापन
सोमवार को बार एसोसिएशन पदाधिकारी और सदस्य कोतवाली पहुंचे। पीड़ित शिवओम सिंह ने दी तहरीर में बताया कि वह सतपाल सिंह बल एडवोकेट के चेंबर में मुंशी है। उससे विनोद कुमार पुत्र रामस्वरूप ने आय प्रमाण बनाने के लिए मदद मांगी। इस पर उसने कागजात लेकर आवेदन कर दिया और पत्रावली रिपोर्ट के लिए उस क्षेत्र के पटवारी अनुज कुमार के पास गई, लेकिन कई दिन बाद भी पटवारी ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये पढ़ें- TOP NEWS: कुमाऊं में अपराध का बदला ट्रेंड, लोग मेरठ से आकर कर रहे ये कांड...कहीं साली से दुष्कर्म; पढ़ें खबरें
कोतवाली में पीड़ित के साथ बार अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव निर्पेंद्र कुमार चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, सौरभ शर्मा, हिमांशु विश्नोई आदि मौजूद रहे। वहीं पटवारी अनुज कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। कहा कि पहले शिव ओम सिंह ने ही अभद्रता की थी।
इस मामले में पूरी जानकारी मांगी गई है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अभय प्रताप सिंह, एसडीएम