फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   patients will get blood in just Rs 86

बिना तत्काल खून दिए मरीज को मात्र 86 रुपये में मिलेगा रक्त

Wed, 01 Aug 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 01 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
patients will get blood in just Rs 86
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब खटीमा के लोगों को रक्त की जरूरत पड़ने पर रुद्रपुर, पीलीभीत या अन्य जगह के ब्लड बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ब्लड भी मात्र 86 रुपये शुल्क पर उपलब्ध होगा। इसमें शर्त यह है कि मरीज सरकारी अस्पताल का ही हो। मरीज के परिजनों का तत्काल खून देकर खून लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


शासन ने जिले के काशीपुर और खटीमा सरकारी अस्पताल को ब्लड स्टोरेज का लाइसेंस देने के साथ ही उपकरण भी लगा दिए हैं। अगस्त माह के भीतर ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। अधीक्षक डॉ. प्रकाश कुमार ठाकुर ने बताया कि जुलाई में ब्लड स्टोरेज का लाइसेंस मिल गया है।
विज्ञापन


इसके लिए फ्रिज, एसी रूम और अन्य उपकरण स्थापित हो गए हैं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार बंसल, सर्जन डॉ. मयंक कश्मीरा और टेक्नीशियन ने भी जिला अस्पताल में पांच दिनी प्रशिक्षण हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी माह विधिवत शुभारंभ कर अस्पताल में भर्ती मरीजों को तत्काल स्टोरेज से ब्लड उपलब्ध करा दिया जाएगा। ब्लड के लिए जिला ब्लड बैंक रुद्रपुर से ब्लड की आपूर्ति होगी। अस्पताल में समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed