फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'Paryavaran Mitras' staged a sit-in protest against the EO for half a day.

Udham Singh Nagar News: ईओ के खिलाफ आधे दिन तक धरने पर बैठे पर्यावरण मित्र

Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
'Paryavaran Mitras' staged a sit-in protest against the EO for half a day.
महुआखेड़ा गंज। नगरपालिका महुआखेड़ा गंज के पर्यावरण मित्रों ने ईओ पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आधे दिन तक धरना दिया। दोपहर बाद पालिकाध्यक्ष से वार्ता के बाद वह काम पर लौटे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से पर्यावरण मित्रों ने धरना शुरू कर दिया था। उनका कहना था ईओ सतीश कुमार उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने अवकाश के दिन सुपरवाइजर को फोन कर कुछ कर्मचारियों को हटाने को कहा और अन्य कर्मचारियों को कार्य पर लगाने के निर्देश दिए। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार भी आंदोलन में पहुंचे। पर्यावरण मित्रों ने अपनी सारी समस्याएं नगर पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद के सामने रखीं। पालिकाध्यक्ष ने मांगों पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। वहां दीपक कुमार, गुड्डू, शिवा, संजीव, विशाल कुमार, सचिन, रूबी, पार्वती देवी, पूनम, सुमन आदि थे।
विज्ञापन


कोट
बिना कारण किसी कर्मचारी को हटाने को नहीं कहा गया। जो कर्मचारी काम नहीं कर रहे थे, उनके संबंध में निर्देश दिए गए थे। नगर पालिका में कोई स्थायी सुपरवाइजर नहीं है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया जाता है। इसी बात को लेकर कुछ कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed