{"_id":"5963b8d84f1c1b92198b4569","slug":"parliamentary-panel-examined-the-toilet-scam-in-the-adarsh-gram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श ग्राम के शौचालय घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श ग्राम के शौचालय घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आदर्श ग्राम में शौचालय निर्माण में हुए घोटालों की जांच को कमेटी गठित किए तीन सप्ताह बाद भी मामले की जांच शुरू नहीं हो पायी है। डीएम डा. नीरज खैरवाल ने 21 जून को एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, बीडीओ और जेई आरईएस की तीन सदस्सीय कमेटी को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम सरपुडा बग्घा 54 में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वजल द्वारा बनाए गए शौचालयों में मानकों के विपरीत काम किया गया है। शौचालयों की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई मानकों के विपरीत है। कई जगहों पर शीट तो कहीं टैंक नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यह मामला सुर्खियों में आने के बाद डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की थी। जांच टीम गठन के तीन सप्ताह बाद भी इस मामले में जांच शुरू नहीं हो पायी है। इस संबंध में जांच अधिकारी एसडीएम का कहना है कि जांच टीम में रखे गए जेई का स्थानांतरण होने की वजह से जांच शुरू नहीं हो पायी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दूसरे जेई को इसके लिए पत्र भेजा जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ एचसी जोशी का कहना है कि उनके पास शौचालय की जांच के संबंध में सोमवार को ही पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को होने वाली बीडीसी बैठक के बाद इसमें कार्य प्रारंभ किया जाएगा।