फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Parle, Delphi workers burned an effigy of management

पारले, डेल्फी श्रमिकों ने फूंका प्रबंधन का पुतला

Wed, 23 Mar 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 23 Mar 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
पारले श्रमिक संघ और डेल्फी टीवीएस कर्मकार यूनियन के नेतृत्व में श्रमिकों ने कलक्ट्रेट से सिडकुल चौक तक जुलूस निकालकर फैक्ट्री प्रबंधन का पुतला फूंका। वहीं, डेल्फी टीवीएस संयुक्त कर्मकार यूनियन के बैनर तले आठ  कर्मचारियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।  
विज्ञापन


पारले और डेल्फी श्रमिक अपनी-अपनी यूनियन के बैनर तले कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने सिडकुल पारले चौक तक जुलूस निकाला। जुलूस में श्रमिकों ने पारले प्रबंधन, डेल्फी प्रबंधन, सिडकुल प्रशासन, केजीसीसीआई और सिडकुल इंटरप्रीनियोर सोसाइटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं श्रमिकों ने डेल्फी प्रबंधन को हटाने की भी मांग की। इसके बाद सिडकुल चौक में हुए सभा में श्रमिकों ने कहा कि प्रबंधन जिद  छोडने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


प्रशासन भी कर्मचारियों को न्याय नहीं दिला पा  रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी श्रमिकों को न्याय दिलाने के निर्देश अफसरों को दिए थे,  मगर अभी तक कुछ नहीं हो सका है। फैक्ट्री प्रबंधन ने मानवता को भी दरकिनार  कर दिया है।  वहीं पारले श्रमिकों ने प्रबंधन के हठ पूर्ण रवैये के चलते श्रमिकों की सात साल से सैलरी नहीं बड़ी है। इसके बाद श्रमिकों ने सिडकुल चौक पर पारले और डेल्फी टीवीएस प्रबंधन का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर वीरपाल, अनिल, सुरेश जोशी, व्यास गुप्ता, अजीत सिंह, रंजीत सिंह, अनिल मिश्रा, रणजीत, दिनेश चन्द्र, रमेश, विपिन पांडे, कैलाश, ललित, दीपक, महेश, पीयूष, त्रिभुवन, गणेश मेहरा, आनंद नेगी, संजय, लता बजेठा, कुसुम सहित अनेक मौजूद रहे। वहीं डेल्फी टीवीएस श्रमिकों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अस्पताल में भर्ती दो श्रमिकों की हालत में सुधार हुआ है। 

बिना पगार कैसे मनाएं होली
रुद्रपुर।  डेल्फी टीवीएस  और पारले के कर्मचारी निकाले गए साथियों की बहाली सहित विभिन्न  मांगों को लेकर तीन माह से आंदोलनरत हैं। आंदोलनरत अधिकांश कर्मचारी  पहाड़ों के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं, जो किराए पर रहते हैं। लेकिन  तीन महीने से बिना सेलरी के वे न्याय की आस को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।  


लेकिन प्रबंधन की हठधर्मिता और प्रशासन की अनदेखी से मजबूरन उनको भूख  हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। श्रमिक नवीन बिष्ट, रमेश, विपिन, प्रमोद तिवारी कहते हैं कि ऐसे हालात में  वे कैसे होली मनाएं। आंदेलन लंबा खिंचने से आर्थिक हालात बिगड़ रहे हैं।  सभी ने सोचा था कि बेहतर होगा और होली अपने घर मनाएंगे। लेकिन ऐसे हालात  में लग रहा है कि होली के दिन भी धरने और अनशन में बैठना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed