फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pappu Chaiwala arrested on sixth day in Tushar murder case

तुषार हत्याकांड: छठे दिन पुलिस के हत्थे चढ़ा पप्पू चायवाला, हत्या के बाद से ही की जा रही थी तलाश

Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
सार

तुषार हत्याकांड मामले में पुलिस ने छह दिनों से भाग रहे गोटिया निवासी मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Pappu Chaiwala arrested on sixth day in Tushar murder case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 

विज्ञापन

खटीमा तुषार हत्याकांड मामले में पुलिस ने छह दिनों से भाग रहे गोटिया निवासी मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों की अवैध चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।

बृहस्पतिवार को खटीमा कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तुषार हत्याकांड में भाग रहे वार्ड नंबर 10, गोटिया निवासी 59 वर्षीय मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को बुधवार को खेतलसंडा खाम रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक तुषार हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed