फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paper made from moss without using technology and chemicals

Udham Singh Nagar News: तकनीक और रसायनों का प्रयोग किए बिना काई से कागज बनाया

Wed, 06 Mar 2024 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paper made from moss without using technology and chemicals

विज्ञापन
पंतनगर। दिनेशपुर के स्नातक छात्र सोमेश शर्मा ने तकनीक और रसायनों का प्रयोग किए बिना काई से कागज बनाया है। दावा है कि यह कागज में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर बनाए जाने वाले कागज से कहीं अधिक मजबूत और टिकाऊ है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कारपेंटर रहे रमाशंकर शर्मा वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक आवास चंडीपुर दिनेशपुर में परिवार सहित रहते हैं। उनका पुत्र सोमेश शर्मा सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक (जेडबीसी) द्वितीय वर्ष का छात्र है। सोमेश ने बताया कि वह शैक्षिक भ्रमण पर लालकुआं की सेंचुरी पल्प एंड पेपर फैक्टरी गया था, जहां उसने लकड़ी से कागज बनते देखा। उसे ख्याल आया कि क्यों न किसी ऐसी चीज से कागज बनाया जाए जो निष्प्रयोज्य हो और उसका पर्यावरण पर कोई विपरीत प्रभाव भी न पड़े। उसने अपने घर पर ही प्रयास करने शुरू कर दिए और अंत में काई से कागज बनाने में सफलता हासिल कर ली। सोमेश ने बताया कि 20 कागज (ए-4 शीट) बनाने में कोई खर्च नहीं आया है, बस मेहनत लगी है। इसमें कोई तकनीक या रसायनों का प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन


आशियन वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज कराया नाम
पंतनगर। सोमेश ने काई से कागज बनाने के बाद बुधवार को पहली बार उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार में प्रस्तुत किया था। इसका परीक्षण करने के बाद प्रोनेस एशिया मलेशिया के संस्थापक मनीमरण सुपिया ने इसे वैश्विक स्तर की उपलब्धि मानते हुए सोमेश को हैंड मेड पेपर मेड फ्राॅम रिवर मास के लिए आशियन वर्ल्ड रिकाॅर्ड से सम्मानित किया है। उनकी प्रेरणा से सोमेश इस कागज का पेटेंट कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसे बनाया काई से कागज
पंतनगर। सोमेश ने बताया कि पहले उसने नदी और नालों से काई को एकत्र कर सुखाया, फिर उसे उबालकर उसमें मौजूद जीवाणु नष्ट किए। उसके बाद समतल स्थान पर उसे महीन परत के रूप में बिछाकर भारी दबाव डाला और सूखने के बाद कागज बनकर तैयार हो गया। इसके बाद कागज को ए-4 आकार में काटकर शीट तैयार कर दी। बताया कि काई का रंग हरा होने के कारण कागज का रंग भी हरा है। यदि इसे किसी और रंग में बनाना हो, तो ब्लीच करने के बाद मनचाहा रंग दिया जा सकता है। कागज बनाने में सोशल मीडिया का भी सहारा नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed