फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chest specialist and radiologist have not assumed duty even after two and a half months.

Udham Singh Nagar News: ढाई माह बाद भी चेस्ट विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट ने नहीं ली तैनाती

Tue, 15 Sep 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chest specialist and radiologist have not assumed duty even after two and a half months.
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल में स्थानातंरित किए गए दो चिकित्सकों ने ढाई महीने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से 29 जून को चिकित्सकों के स्थानांतरण हुए थे। इस सूची के अनुसार पीएचसी बुग्गावाला हरिद्वार में तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकरण साहू, उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी में तैनात निश्चेतक डॉ. चंचल सिंह मार्छाल और चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट, धारचूला में तैनात निश्चेतक डॉ. कमल नयन जोशी और बैजनाथ, बागेश्वर सीएचसी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित को उप जिला चिकित्सालय के आईसीयू में तैनाती मिली थी। अब तक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित और चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। अन्य चिकित्सकों ने यहां आकर काम शुरू कर दिया है। इन चिकित्सकों के नहीं आने से अल्ट्रासाउंड कराने और हृदय व फेफड़ों से संबंधित जांच कराने आ रहे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी ने बताया कि स्थानांतरण होने के बाद कुछ चिकित्सकों के अलग-अलग तिथियों में संशोधन हुए थे। इन चिकित्सकों के संशोधन संबंधी जानकारी का पता लगाया जाएगा। उच्चाधिकारियों से जल्द चिकित्सकों की तैनाती कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed