फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar University's 35th convocation ceremony today, preparations complete

Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि का 35वां दीक्षांत समारोह आज, तैयारियां पूरी

Tue, 07 Nov 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar University's 35th convocation ceremony today, preparations complete
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को घंटाघर स्थित दीक्षांत पंडाल में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और कृषिमंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन के चलते पूरा पुलिस महकमा अलर्ट है और दीक्षांत पंडाल के आसपास का पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से ग्रीन रूम, दीक्षांत समारोह पंडाल और अन्य स्थलों का भ्रमण कर यथास्थिति सुनिश्चित की गई। इसके बाद कुलपति की अध्यक्षता में विद्वत शोभा मंडल का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन




कुल 1041 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां



दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022-23 में पाठ्यक्रम पूरा कर चुके 1041 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 626 स्नातक, 310 स्नातकोत्तर और 105 पीएचडी की उपाधियां शामिल हैं। शैक्षणिक आधार पर 11 कुलपति स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 10 कांस्य पदक भी दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए पांच विद्यार्थियों को विवि की ओर से सरस्वती पांडा अवार्ड, श्रीमती नागम्मा शांताबाई अवार्ड, डॉ. राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड, चौधरी चरण सिंह मेमोरियल इंटेलेक्चुअल अवार्ड और पूरण आनंद अदलखा अवार्ड दिए जाएंगे। दो विद्यार्थियों को भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति 11:45 बजे पहुंचेंगी पंतनगर एयरपोर्ट



रुद्रपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहीं हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार वह सात नवंबर को सुबह 11:10 बजे बरेली एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11.45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दोपहर 12:05 बजे प्रशासनिक ब्लॉक पहुंचेंगी। वह 12:20 बजे से 1:20 बजे तक जीबी पंत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह 1:30 बजे तराई भवन पहुंचेंगी। 1.30 बजे से तीन बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है। 3:20 बजे वह जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन













राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने की रिहर्सल







रुद्रपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पंतनगर भ्रमण कार्यक्रम के चलते पंतनगर एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ रिहर्सल की गई। उच्चधिकारियों ने व्यवस्थाएं परखीं। अधिकारियों ने वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक हिदायतें दीं। मंच की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। वहां पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पंकज भट्ट सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।



कलकतिया गेंदा, ग्लेडियोलस, जरबेरा के फूलों से सजा दीक्षांत समारोह का मंच

रुद्रपुर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह का मुख्य मंच कलकतिया गेंदा, ग्लेडियोलस, पोनसेटिया, जरबेरा, एंथुरियम के फूलों से सजाया जा रहा है। मंच पर अरेका पाम के पत्ते और कई किस्मों के फूल चार चांद लगाएंगे। पंडाल डेकोरेशन कमेटी में शामिल कृषि विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि मंच को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए कलकतिया प्रजाति के पीले व नारंगी रंग के गेंदे का इस्तेमाल किया गया है। मंच को सजाने में करीब ढाई से तीन क्विंटल गेंदे का इस्तेमाल किया गया है। रंग-बिरंगे ग्लेडियोलस फूल मंच को और भी आकर्षित बनाएंगे। इसके लिए विभाग आठ सौ ग्लेडियोलस पीस का इस्तेमाल कर रहा है। एंथुरियम का फूल और अरेका पाम के पत्तों से मंच की आभा में चार चांद लगेंगे। मंच के आसपास विभिन्न प्रकार के गेंदे, गुलदावरी सहित अन्य पौधों के गमलों को रखा जा रहा है। मंच के बीचों बीच विश्वविद्यालय की ओर से उन्नत बीजों की प्रदर्शनी को लगाया गया है। मुख्य अतिथि के रूट (प्रशासनिक भवन से लेकर दीक्षांत समारोह के पंडाल तक) की गैलरी को भी पौधों से कवर किया गया है। इसके अलावा घंटा घर के बाहर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।



राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तरह-तरह के फूलों से सजाया एयरपोर्ट

रुद्रपुर। राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत के लिए पंतनगर एयरपोर्ट को भी तरह-तरह के फूलों से सजाया जा रहा है। मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि एयरपोर्ट में कई तरह के गमले रखे जा रहे हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के फूल लगाए गए हैं। बताया कि राष्ट्रपति का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed