{"_id":"614780f18ebc3e70cf37e382","slug":"pantnagar-entrance-rudrapur-news-hld4385387148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 6902 ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 6902 ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
पंतनगर विवि में प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को पंतनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, देहरादून और श्रीनगर के 20 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। यहां कुल 6902 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 1639 छात्र अनुपस्थित रहे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रदेश के 8541 छात्रों ने आवेदन किया था। रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 6902 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि पंतनगर विवि में स्नातक के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल 316 सीटें हैं। इनमें बीएससी एजी की 130, कम्युनिटी साइंस की 70, बीएफएससी की 24, बीवीएससी की 62 और बी-टेक फूडटेक की 30 सीटें हैं। डॉ. कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
प्रश्नपत्र बहुत कठिन था। तैयारी के हिसाब से इंटरमीडिएट में पढ़ाए गए सेलेबस से कुछ ही प्रश्न पूछे गए, बाकी बाहर प्रश्न बाहर के थे। कुछ प्रश्नों का उत्तर नहीं पता था उन्हें छोड़ दिया, उम्मीद है प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन
कुलदीप कुमार, छात्र चैड़ा गांव, बागेश्वर
प्रश्नपत्र में बहुत जटिल प्रश्न पूछे गए थे, जिनको हल करने में लंबा समय लगा, जिस वजह से हम बहुत कम प्रश्न अटेम्प्ट कर पाए हैं। इंटरमीडिएट सेलेबस से बहुत कम प्रश्न नहीं पूछे गए थे।
अभिषेक शर्मा, छात्र कैंपस स्कूल पंतनगर
प्रश्नपत्र के तहत चार वर्गों फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी व मेंटल एबिलिटी के प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स में कुछ प्रश्न मॉडरेट थे, कैमेस्ट्री भी आसान व ट्रिकी सवालों से भरी थी, बायो में एनसीआरटी से बाहर के भी प्रश्न व मेंटल एबिलिटी के प्रश्न बहुत सरल थे। कुल मिलाकर बहुत संतुलित प्रश्नपत्र था।
संस्कृति सक्सेना, छात्रा लालपुर