फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pant University students get dual degree opportunities in Australia

Udham Singh Nagar News: पंत विवि के छात्रों को ऑस्ट्रेलिया में ड्यूल डिग्री के अवसर

Sun, 14 Dec 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pant University students get dual degree opportunities in Australia
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में शैक्षिक वार्ता का आयोजन हुआ। अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डाॅ. एचजे शिवा प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस वार्ता का संचालन कार्यवाहक डीन डाॅ. सीमा क्वात्रा ने किया।
विज्ञापन


डाॅ. सिंधु श्योरन (वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया में सीनियर रिसर्च प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत) ने छात्रों को बताया कि वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया में ड्यूल डिग्री के अवसर सभी स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

भारतीय छात्रों के लिए विदेश में अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट अवसर वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में शत-प्रतिशत शुल्क छूट और विभिन्न छात्रवृत्तियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम पंतनगर विवि और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के बीच हुए एमओयू के तहत संचालित किया जा रहा है। इससे छात्रों को दोनों विश्वविद्यालयों की डिग्री प्राप्त होगी और उन्हें विश्व में अधिक से अधिक अच्छे रोजगार के अवसर मिलेंगे।
डाॅ. सिंधु ने बताया कि वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष 2027 में भारत (नोएडा) में एक एक्सटेंडेड इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है। इसमें एमबीए और एमएससी की डिग्री सस्टेनेबल वाटर फ्यूचर पर आधारित होगी।
इसमें छात्रों को शुरू के एक वर्ष में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी गए बिना ही वहां का शैक्षणिक वातावरण दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे वर्ष में छात्र वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में प्रवेश करेंगे। इस दौरान छात्रों ने ड्यूल डिग्री के संबंध में विभिन्न प्रश्न पूछे।

इस मौके पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डाॅ. अदिति वत्स, डाॅ. अनुपमा पांडे, डाॅ. अर्चना कुशवाहा, डाॅ. अनीता रानी, डाॅ. श्वेता चैधरी, डाॅ. अनीता, डाॅ. केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed