फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pant University student selected for dual doctorate

Udham Singh Nagar News: पंत विवि की छात्रा का ड्युअल डॉक्टरेट के लिए चयन

Tue, 17 Jun 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pant University student selected for dual doctorate
पंतनगर विवि में चयनित छात्रा के साथ कुलपति डाॅ. एमएस चौहान। विवि
पंतनगर। पंत कृषि विवि के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय की शोधार्थी मटकोटा फॉर्म निवासी विद्यावती का चयन वेस्टर्न सिडनी विवि ऑस्ट्रेलिया में ड्युअल डॉक्टरेट प्रोग्राम (डीडीपी) के लिए हुआ है। विद्यावती वर्तमान में डीन डॉ. आरएस जादौन के निर्देशन में शोधकार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


डीडीपी पंतनगर विवि और वेस्टर्न सिडनी विवि के बीच हुए एमओयू के तहत एक संयुक्त डिग्री कार्यक्रम है। इसके तहत विद्यावती को डॉक्टरेट की दो डिग्री प्रदान की जाएंगी जिसमें एक पंतनगर विवि और दूसरी सिडनी विवि की ओर से दी जाएगी। विद्यावती लगभग एक वर्ष तक सिडनी विवि में अध्ययन और शोधकार्य करेंगी। इस दौरान उन्हें विवि की ओर से प्रतिवर्ष 33,512 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की छात्रवृत्ति सहित शोध संबंधी कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यावती ने कहा कि वेस्टर्न सिडनी विवि में दोहरी डॉक्टरेट उपाधि के लिए चयन न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पंतनगर विवि की शैक्षणिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय मान्यता का भी प्रमाण है। वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही शोध एडवाइजर डॉ. जादौन, डॉ. एचजे शिवा प्रसाद, पति गोपाल जायसवाल, भाई संतोष और विकास को देती हैं। विद्यावती की इस उपलब्धि पर पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. एचजे शिवा प्रसाद, डीन सीएबीएम, सिडनी विवि के डॉ. दिलुपा नाकंदला ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed