फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Panic due to sighting of two leopards outside Drona Sagar

Udham Singh Nagar News: द्रोणासागर के बाहर दो तेंदुए दिखने से दहशत

Tue, 27 Aug 2024 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 27 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Panic due to sighting of two leopards outside Drona Sagar
काशीपुर सीसीटीवी में कैद हुए तेंदुए। स्रोत विडियो ग्रैबकाशीपुर सीसीटीवी में कैद हुए तेंदुए। स्र - फोटो : काशीपुर सीसीटीवी में कैद हुए तेंदुए। स्रोत विडियो ग्रैब
काशीपुर। द्रोणासागर के पास दो तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने टीले के आसपास घूमने आने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो तेंदुओं को द्रोणासागर के गेट के पास चहलकदमी करते हुए देखा गया। हरिहरानंद आश्रम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों तेंदुए कैद हुए हैं। इस पर पुरातत्व विभाग के कर्मचारी रंजीत सिंह बिष्ट ने सोमवार को लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने वन विभाग को भी मौखिक रूप से सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से टीले पर ही एक तेंदुआ देखा जा रहा था लेकिन रविवार को दो तेंदुए द्रोणासागर के नीचे रोड पर घूमते दिखे हैं। वन विभाग से इनको पकड़कर जंगल में छोड़ने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से बंद है गौविषाण टीला
पिछले साल जुलाई में तेंदुओं के देखे जाने के बाद से टीले को बंद कर दिया गया था। इसके बाद यहां पर पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं।उस दौरान तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed