{"_id":"92193a111f2e5e2c7d2353fb9cc28b3e","slug":"paneru-sitting-on-hunger-strike-for-pedestrian-bridges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल ओवरब्रिज के लिए भूख हड़ताल पर बैठे पनेरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल ओवरब्रिज के लिए भूख हड़ताल पर बैठे पनेरू
ब्यूूराे, अमर उजाला, शांतिपुरी।
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर रेलवे स्टेशन पर पैदल ओवरब्रिज की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जवाहरनगर और बिंदुखत्ता के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में पंतनगर रेलवे स्टेशन परिसर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हरीश पनेरू के साथ जवाहरनगर के उप प्रधान धन सिंह कोरंगा, पूरन लाल वर्मा, फकीर राम आर्या और भूपाल सिंह दानू भी आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनके समर्थन में जवाहरनगर और बिंदुखत्ता के सैकड़ों ग्रामीण भी आंदोलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने कहा कि वह जनता की जायज मांग के लिए अन्न, जल त्याग कर बैठे हैं। समस्या का समाधान होने पर ही वे भूख हड़ताल तोड़ेंगे। कहा कि जवाहरनगर, बिंदुखता, शांतिपुरी आदि ग्रामों में पचास हजार से अधिक की आबादी रहती है, लेकिन उनकी आवाजाही के लिए रेलवे स्टेशन के पार जाने के लिए कोई पैदल ओवरब्रिज नहीं है। इसके चलते ग्रामवासियों को परेशानी तो है ही, दुर्घटनाओं में जानें भी जा रही हैं। कहा कि 1992 से ग्रामवासी पैदल ओवरब्रिज की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी गुहार उपेक्षित रही है।
विज्ञापन
कहा कि जब तक समस्या के समाधान की ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अनुराधा जोशी, गुड्डू तिवारी, लवकुश शर्मा और विमला चौहान आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अनशनकारियों ने रेलवे विभाग हमारी मांगें पूरी करो, आज करो अभी करो। हमारी मांगें पूरी करो आदि नारे भी लगाए। वहां उमा धौनी, आशा बोरा, सुनीता शर्मा, दीपा कांडपाल, भावना भंडारी, बीना राणा, नंदा बल्लभ जोशी, दिनेश पांडे, दान सिंह नयाल, मोहन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, जीसी पांडे, प्रताप नेगी, अमोलक प्रसाद, कपिल धोनी, रेखा मठपाल, बाबू अंसारी, परविंदर, देव सिंह, भगवंत सिंह, चंपा तिवारी, पीएस रावत आदि थे।
विज्ञापन