{"_id":"5f7cc0f78ebc3e9b9b45459e","slug":"paddy-sells-below-msp-kashipur-news-hld3995630144","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के किसानों के धान में नमी बताकर पंद्रह सौ रुपये में खरीदने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के किसानों के धान में नमी बताकर पंद्रह सौ रुपये में खरीदने का आरोप
विज्ञापन
काशीपुर मंडी में धान तोलते पल्लेदार। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। धान खरीद के अधिकांश सहकारी क्रय केंद्रों पर मंगलवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने के कारण किसानों का धान नहीं खरीदा गया। जबकि कुछ आढ़तियों ने करीब 1400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा।
रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित आरएफसी के क्रय केंद्र और टीवीएस के सहकारी क्रय केंद्र पर धान खरीद शून्य रही। बगवाड़ा स्थित मंडी समिति परिसर में फुलसुंगा क्रय केंद्र पर 97 और बगवाड़ा क्रय केंद्र पर 110 क्विंटल धान की खरीद हुई। रुद्रपुर ब्लॉक के अधिकतर सहकारी क्रय केंद्रों पर दिनभर सन्नाटा रहा, जो किसान धान बेचने पहुंचे भी तो नमी अधिक होने के कारण धान खरीदा नहीं जा सका। रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित कुछ आढ़तों पर किसानों का नमी वाला धान 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। कुछ किसानों ने बताया कि मजबूरी में धान कम मूल्य पर बेचना पड़ रहा है। सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1868 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का मूल्य 1888 रुपये प्रति क्विंटल है।
जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूरी ने बताया कि जिले में अब तक 8,977 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पोर्टल में किसानों के पंजीकरण में दिक्कत आ रही है जिसे दुरुस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए शासन से 60 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
रुद्रपुर मंडी समिति की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
रुद्रपुर। मंडी समिति रुद्रपुर पर लगातार लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। सोमवार को बगवाड़ा क्रय केंद्र पर धान खरीद के नमी मापक यंत्र खराब मिले थे। इससे पूर्व गल्ला मंडी टिन शेड के नीचे गंदगी का अंबार मिलने पर आरएफसी के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया था। मंगलवार को आरएफसी क्रय केंद्र प्रभारी संपूर्णपाल सिंह बिष्ट ने मंडी सचिव आशा गोस्वामी से इसकी शिकायत की। उन्होंने सचिव क्रय केंद्र पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सफाई करवाने की मांग की। उधर, बगवाड़ा केंद्र के प्रभारी पंकज कश्यप ने भी कहा कि केंद्र पर मंडी समिति की ओर से सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। वह इसकी शिकायत एसडीएम से करेंगे। मंगलवार को गल्ला मंडी स्थित मंडी समिति के कक्ष में दिनभर ताला लटका रहा है।

काशीपुर में मंडी सचिव से मुलाकात करते किसान। संवाद- फोटो : KASHIPUR