{"_id":"57ffdb9d4f1c1b6752291206","slug":"paddy-purchase-centers-expressed-outrage-over-the-lack-of-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":" तौल केंद्रों में धान खरीद न होने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल केंद्रों में धान खरीद न होने पर जताया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
समस्याएं सुनते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू की पंचायत में तौल केंद्रों पर धान खरीद न होने पर रोष जाहिर किया गया। इस दौरान पहुंचे उपजिलाधिकारी पीएस राणा ने आरएफसी के तौल केंद्र पर दो कांटे बढ़ाने के निर्देश दिए।एसडीएम ने मंडी समिति सचिव विनोद पलड़िया को निर्धारित रेट पर मंडी में धान खरीद कराने को कहा।
मंडी सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित भाकियू की पंचायत में किसानों ने कहा कि सहकारी तौल केंद्रों पर खरीदे गये धान का उठान न होने पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। जिससे किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी रहती हैं।
किसानों ने बताया कि सहकारी तौल केंद्रों पर बारदाना तक उपलब्ध नहीं है। सहकारी तौल केंद्रों से खरीदे गये धान को उठाने के लिए आरएफसी के टेंडर नहीं हुए हैं। जिस कारण धान का उठान नहीं हो पा रहा है। एसडीएम पीएस राणा ने कहा कि धान खरीद में किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत की अध्यक्षता भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा और संचालन केके शर्मा ने किया। मौके पर दलजीत सिंह रंधावा, विकास डोगरा, सुखदेव सिंह, राजेंद्र सिंह गिल, जसतीरथ, त्रिलोचन, कुलविंदर, दलीप, इंदर राणा आदि मौजूद थे।