{"_id":"6ad65effbdd93ef74806584b","slug":"paddy-procurement-stalled-in-bajpur-due-to-lack-of-gunny-bags-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-150410-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाजपुर में बारदाना नहीं होने से धान खरीद ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाजपुर में बारदाना नहीं होने से धान खरीद ठप
Mon, 19 Oct 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा सहित अन्य कई धान खरीद केंद्रों पर बारदाना और अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं होने से धान की तौल प्रभावित हो रही है। किसान धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। खरीद नहीं होने से धान खराब होने की आशंका बढ़ रही है। इससे किसानों में नाराजगी है।
सोमवार को किसानों ने बन्नाखेड़ा केंद्र पर पहुंचकर नाराजगी जताई। गांव इकघरा निवासी किसान एनबी भट्ट ने बताया कि बन्नाखेड़ा क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं होने से तौल बंद है। सोमवार को वह अन्य किसानों के साथ धान तौल कराने पहुंचे तो केंद्र प्रभारी ने बारदाना उपलब्ध नहीं होने की बात कही। किसानों का कहना है कि केंद्र पर खुले में रखा धान खराब होने की आशंका है। खरीद सीजन में विभाग को पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराना चाहिए लेकिन तौल बंद होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। नोडल अधिकारी रितेश हर्बोला ने बताया कि बन्नाखेड़ा सहित सभी केंद्रों पर जल्द बारदाना उपलब्ध करा दिया जाएगा। यूसीएफ के 16 केंद्रों पर अब तक आठ हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। शासन से प्रति केंद्र एक हजार क्विंटल की लिमिट मिली थी जो कई केंद्रों पर पूरी हो चुकी है।