फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy procurement at Bagasa mandi's Malasa center

बगवाड़ा मंडी के मलसा केंद्र पर धान खरीद शून्य 

Sun, 29 Oct 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sun, 29 Oct 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहकारी धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद संबंधित व्यवस्थाओं को परखने के लिए सहकारिता विभाग के उड़नदस्ते ने चार धान खरीद केंद्रों पर छापे मारे। मलसा खरीद केंद्र पर खरीद शून्य मिलने पर टीम ने नाराजगी जतायी। फुलसुंगा केंद्र से 336 क्विंटल धान का उठान नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


शनिवार को उड़नदस्ते ने बगवाड़ा स्थित मंडी समिति में लगे बगवाड़ा खरीद केंद्र, मलसी, फुलसुंगा और मलसा खरीद केंद्रों में अचानक छापा मारा। इससे कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया। टीम में सहकारी निरीक्षक भगवान सिंह, सहायक निरीक्षक केपी खरे और सहायक विकास अधिकारी गौरव शर्मा ने चारों क्रय केद्रों के स्टॉक रजिस्टर, बारदाना, डिजिटल नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की जांच की। बगवाड़ा केंद्र पर 91 क्विंटल 20 किलोग्राम धान और फुलसुंगा केंद्र में 336 क्विंटल 40 किलोग्राम धान मिला। मलसी केंद्र पर 28 दिन बाद भी धान खरीद शून्य होने पर नाराजगी जतायी। क्रय केंद्र प्रभारी हुकुम सिंह ने कहा कि उनके केंद्र पर करीब 150 किसान की सूची उपलब्ध है। उन्होंने करीब 15 किसानों को फोन करके धान बिक्री को पहुंचने को कहा लेकिन कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। सहकारी निरीक्षक भगवान सिंह ने बताया कि बगवाड़ा केंद्र पर धान कम होने के कारण उसका उठान नहीं हो सका। जबकि फूलसुंगा केंद्र प्रभारी का धान मिल को भेजने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान बगवाड़ा केंद्र प्रभारी रवि सागर, मलसी केंद्र प्रभारी रमेश जोशी, फुलसुंगा केंद्र प्रभारी पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


जिले में 62 चावल मिल और आवंटित  
ऊधमसिंह नगर जिले में धान खरीद को तेज करने के लिए 62 चावल मिल और आवंटित कर दी गई हैं। इनमें बाजपुर को 34, काशीपुर को 15 और गदरपुर को 13 चावल मिलें आवंटित कर दी गई हैं। इसके साथ कुमाऊं में अब तक कुल 410 चावल मिलें आवंटित हो चुकी हैं। इनमें ऊधम सिंह नगर जिले को सर्वाधिक 356 चावल मिल आवंटित हई हैं। इसके अलावा जिले में 27 अक्तूबर तक कुमाऊं मंडल में 7090 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धान खरीद की जांच को चार टीमें गठित 
सहकारिता विभाग ने जिले में धान की खरीद में अनियमितता की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जिला सहायक निबंधक मान सिंह सैनी ने बताया कि रुद्रपुर व गदरपुर ब्लॉक के लिए एक टीम गठित की गई है। साथ ही जसपुर, काशीपुर व खटीमा, सितारगंज के लिए एक-एक टीमें गठित की गई हैं। बाजपुर के लिए टीम गठित की गई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed