फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegations of misdeed of a teenager in Jaspur

उत्तराखंड: जसपुर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज; पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

Mon, 31 Aug 2026 10:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 31 Aug 2026 10:15 PM IST
सार

जसपुर क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Allegations of misdeed of a teenager in Jaspur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जसपुर क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 24 जुलाई को क्षेत्र स्थित अपनी बुआ के घर गई थी। 31 जुलाई को घर लौटने के बाद किशोरी किसी से बातचीत नहीं कर रही थी और उसका व्यवहार भी असामान्य नजर आया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले गए जहां पर महिला चिकित्सक ने किशोरी का उपचार किया। किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी कि 30 जुलाई को बुआ के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


अस्पताल की ओर से स्थानीय पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। उपचार के बाद 25 अगस्त को परिजन किशोरी को लेकर काशीपुर पहुंचे। इसके बाद 30 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कासमपुर गांव निवासी आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) और 64(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed