फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PAC won the match.

बास्केटबॉल व हैंडबॉल खेल में 46वीं वाहिनी पीएसी का रहा दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
PAC won the match.
46वीं वाहिनी पीएसी में खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। 20वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में 46वीं वाहिनी पीएसी हैंडबाल और बास्केटबाल में अव्वल रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून, टेबिल टेनिस में आईआरबी प्रथम और योग प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी पीएसी विजेता रही।
विज्ञापन

पीएसी 46वीं वाहिनी परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता के समापन सत्र में विधायक शिव अरोरा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी दी। विधायक ने खिलाड़ियों के खेल के प्रति उत्साह और जोश की सराहना की। इस दौरान 46वीं वाहिनी सेनानायक रामचंद्र राजगुरु, सहायक सेनानायक अन्नराम आर्य, दलनायक ललित मोहन, कमांडर शंकर लाल, विजय बिष्ट, पुष्कर सिंह, अख्तर अली, योगेश वर्मा, सुनील यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन

द्वितीय अंतर वाहिनी फुटबाल प्रतियोगिता में 13वीं बटालियन अव्वल
गदरपुर। चीनी मिल परिसर स्थित एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन में शुक्रवार को द्वितीय अंतर वाहिनी फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस तीन दिनी प्रतियोगिता में कुल छह मैच हुए। प्रतियोगिता में एनडीआरएफ की 13वीं बटालियन ने छह अंक अर्जित कर पहला स्थान पाया जबकि चार अंक अर्जित कर एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन द्वितीय रही। 14वीं वाहिनी ने तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता में 15वीं बटालियन के जवान गौरव जोशी सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहे जबकि 13वीं वाहिनी के जवान चन्ना ने सर्वाधिक पांच गोल किए। कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने विजेता, रनर टीम को ट्रॉफी प्रदान की। वहां बोर्ड मेंबर डिप्टी कमांडेंट बिनू सामुवल, निरीक्षक (जीडी) पी हॉकिप, डॉ. शैलेश चौधरी, भूपेंद्र कुमार, अमित कुमार पाठक, मनोज जोशी, परवीन कुमार ओझा, प्रकाश पांडेय थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed