फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   P CS Ex am in 23 centre

Udham Singh Nagar News: 23 केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा देंगे 9190 अभ्यर्थी

Sat, 28 Jun 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
P CS Ex am in 23 centre
रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी
विज्ञापन

रुद्रपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा रविवार को 10 बजे से 12 बजे व दो से चार बजे तक दो पालियों में होगी। इसके लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनमें 9190 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने डॉ. एपीजे कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, समन्वयकों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक कर परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए। सीसीटीवी की जद में प्रश्नपत्र रखे और खोले जाएं। सभी केंद्रों में धारा 163 लागू रहेगी। कहा कि परीक्षा केंद्रों में सुचारू विद्युत, पेयजल व्यवस्था कराने के साथ ही सीएमओ को परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। बैठक में ओसी गौरव पांडेय, सीईओ केएस रावत, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डीईओ हरेंद्र मिश्रा, सेक्टर मजिस्ट्रेट परिवहन कर अधिकारी आनंद प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये हैं केंद्र
सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल किच्छा, सरस्वती विद्या मंदिर किच्छा, सरस्वती शिशु मंदिर किच्छा, अमर इंटर कालेज रुद्रपुर, भंजूराम अमर इंटर कालेज रुद्रपुर, अटल उत्कृष्ट एएनझा राजकीय इंटर कालेज रुद्रपुर, सरस्वती विद्या मंदिर रुद्रपुर, आर्य कन्या इंटर कालेज रुद्रपुर, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज रुद्रपुर, शिवालिक होली माउंट एकेडमी काशीपुर, सैम्फोर्ड स्कूल सिंगलाफार्म काशीपुर, जीबी पंत इंटर कालेज काशीपुर, उदयराज हिंदू इंटर कालेज काशीपुर, समर स्टडी हॉल काशीपुर, श्री गुरूनानक सीनियर सेकेंड्री स्कूल कुण्डेश्वरी काशीपुर, सांई पब्लिक स्कूल कुंडेश्वरी काशीपुर, टीआरआरआरएसबीएम इंटर कालेज चैती मोड़ काशीपुर, शिक्षा भारती सेकेंड्री स्कूल खटीमा, मॉडल स्कूल जीजीआईसी खटीमा, हिंद पब्लिक स्कूल खटीमा, सिटी कान्वेंट स्कूल खटीमा, रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खटीमा, अटल उत्कृष्ट थारू इंटर कालेज खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed