फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Overloaded vehicles again create havoc on the highway

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर फिर ओवरलोड वाहनों का गुंडाराज

Mon, 01 Jun 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 01 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles again create havoc on the highway
रुद्रपुर। रुद्रपुर से गदरपुर तक हाईवे और आंतरिक मार्गों पर ओवरलोड भूसे के वाहन फिर से दौड़ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने बाजपुर में हुई घटना से भी कोई सबक नहीं लिया है। इन वाहनों को न तो पुलिस-प्रशासन का डर है और न ही लोगों की जान की कोई परवाह है।
विज्ञापन


पांच फरवरी को बाजपुर में नेशनल हाईवे पर एक हादसा हुआ था। भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्राला सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया था। इस हादसे में ग्राम कनौरा निवासी 30 वर्षीय नाजिम की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलानी कार्रवाई शुरू की थी। कुछ समय तक इसका असर भी दिखाई दिया था। अब हाईवे पर ओवरलोड वाहनों का गुंडाराज फिर से शुरू हो गया है। ये वाहन बेधड़क होकर सुबह से रात तक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह स्थिति सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है।
विज्ञापन

हादसों के बाद भी लापरवाही

बाजपुर के अलावा किच्छा और सितारगंज में ओवरलोड वाहनों से कहर बरपाया था। तब कई लोग बेमौत मारे गए। कई घरों के इकलौते चिराग बुझ गए। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन की सख्ती ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। लापरवाही बड़े हादसों को न्योता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक भार से संतुलन बिगड़ने का खतरा
मुख्य मार्गों पर भूसे के ओवरलोड वाहन अक्सर क्षमता से अधिक भार लेकर चलते हैं, जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। ऐसे वाहन अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी जोखिम पैदा करते हैं।

वर्जन::
डीएस और एसएसपी के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिस पर रोक भी लगी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहनों पर और सख्ती की जाएगी। जो नहीं मानेंगे उन वाहनों को सीज किया जाएगा। - जितेंद्र चौधरी, एसपी क्राइम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed