फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›     Over the year, did not join the post of Food Analyst

एक साल से ज्वाइन नहीं किया खाद्य विश्लेषक का पद

Thu, 28 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
  Over the year, did not join the post of Food Analyst
ज्वाइन - फोटो : Amar Ujala

प्रदेश की एकमात्र राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। कर्मचारियों की भारी कमी के कारण खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग मैसूर और चंडीगढ़ की लैबों पर निर्भर है। इससे महीनों पहले भेजे गए खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट आज तक नहीं आ पाई है। 

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि खाली पदों को जल्द भर लिया जाएगा, लेकिन इसमें भी संशय बना हुआ है। शासन स्तर से लैब में खाद्य विश्लेषक के स्थायी पद पर एक साल पहले तैनाती के आदेश जारी किए गए थे, इसमें मैसूर से मनोरंजन कुमार को इस पद पर ज्वाइनिंग करनी थी, लेकिन आज तक उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं ली है। 
विज्ञापन


खाद्य एवं पेय पदार्थों की सैंपलिंग के लिए यहां राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला की स्थापना की गई थी। लेकिन धरातल पर काम नहीं होने से राज्य की एकमात्र खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला दूसरे राज्यों की मोहताज हो गई। यहां पर न तो पर्याप्त स्टाफ ही मौजूद है और ना ही उतनी मशीनें जो नमूनों की बेहतर जांच कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कई मशीनें खराब पड़ी हुई हैं लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने उन्हें दुरुस्त कराने की जहमत तक नहीं उठाई है। यहां पर न खाद्य विश्लेषक ही है न प्रयोगशाला सहायक। इस बारे में लैब प्रभारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचके जोशी ने बताया कि खाद्य विश्लेषक की तैनाती के आदेश उनके पास हाल ही में आए हैं, इसमें मैसूर से मनोरंजन कुमार को लैब विश्लेषक के पद पर नियुक्त किया गया है। शासन स्तर पर तैनाती को लेकर पहले क्या कार्रवाई हुई थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अन्य पदों पर भर्ती की क्या प्रक्रिया है, इस संबंध में वह चुप्पी साध गए। 

अभी तक के सभी पद संविदा के ही भरे गए
रुद्रपुर। सूत्र बताते हैं कि राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला में आज तक जितने भी पद भरे गए थे सभी संविदा से भरे गए थे, जिस वजह से कर्मचारियों ने धीरे-धीरे यहां से किनारा करना ही बेहतर समझा। 


फूड एनालॉसिस्ट का कार्यकाल 30 को हो रहा पूरा
रुद्रपुर। आज हालत यह है कि लैब में एकमात्र फूड एनालॉसिस्ट का कार्यकाल भी 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। ऐसे में विभाग की आगे की गतिविधि किस तरह से संचालित होगी, यह सबसे बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed