फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Over Rating should be punished

ओवर रेट पर दवा बेचे जाने पर पुलिस से करें शिकायत : एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Over Rating should be punished
रुद्रपुर। एसएसपी डीएस कुंवर ने बुधवार को मेडिकल स्टोर कारोबारियों के साथ बैठक की। एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी मेडिकल स्टोर के बाहर दवाओं के रेट लिस्ट की फ्लैक्सी लगाई जाए और मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए तीमारदारों को निर्धारित शुल्क पर ही दवा दी जाए।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को दवाइयां और इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में क्षेत्र के प्रमुख मेडिकल स्टोर कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ओवररेट पर कोई भी दवा न बेचे जाने, कोविड के दौरान प्रयोग में आने वाली प्रमुख दवाइयों की रेट लिस्ट फ्लैक्सी के माध्यम से अपने दुकान के आगे लगाए जाने, पुलिस के साथ समन्वय बनाये व कोई भी समस्या आने पर पुलिस को अवगत कराने को कहा गया। इस दौरान आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए व्हट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं, कारोबारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर से वर्तमान में जिन दवाइयों की कमी आ रही है। उन्हें मंगाने की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में एएसपी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार, सीओ अमित कुमार, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, रजत बत्रा, रमेश गुलाटी, अनीश सुखीजा थे।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर हो कार्रवाई
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु ने बुधवार शाम को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों के बेहतर इलाज को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एसडीएम को को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन, दवाइयां, राशन आदि की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई हो। सैंपल लेते समय लक्षण वाले सभी लोगों को दवाइयों की किट प्रत्येक दशा में दी जाये। एसडीएम किच्छा नरेश दुर्गापाल को निर्देश दिए कि सूरजमल मेडिकल कालेज में बनाये जा रहे कोविड अस्पताल की विद्युत व्यवस्था का ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जाये। वहां पर सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, सीडीओ हिमांशु खुराना, नोडल कोविड-19 अस्पताल मैनेजमेंट बंशीधर तिवारी, एडीएम उत्तम सिंह चैहान,एसडीएम एपी बाजपेयी, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, डॉ. आरके सिन्हा, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed