{"_id":"68d990ac776880add709fb8b","slug":"outpost-in-charge-and-three-suspended-policemen-reinstated-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-130787-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चौकी इंचार्ज व निलंबित तीनों पुलिसकर्मी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चौकी इंचार्ज व निलंबित तीनों पुलिसकर्मी बहाल
Mon, 29 Sep 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में नामांकन के दौरान हुई फायरिंग और बवाल के मामले में निलंबित तीन पुलिस कर्मियों को 48 घंटे अंदर ही बहाल कर दिया गया है।
इस तरह रंपुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली, एएसआई अमित कुमार व कांस्टेबल गणेश धानिक यथास्थान कायम रहेंगे। छात्रसंघ चुनाव में 24 सितंबर काे नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। छात्रसंघ चुनाव के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी बीच अध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थकों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद कालेज के बाहर दोनों गुटों की ओर से हवाई फायरिंग की गई। जिससे कॉलेज के अंदर व बाहर अफरातफरी मच गई थी। रामपुर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। जाम में कई स्कूली बसें, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन फंस गए थे। इस मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने शुक्रवार को चौकी इंचार्ज समेत तीन पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया था।
शनिवार की देर रात पुलिस की शक्तिफार्म क्षेत्र में गैंगस्टर गगन रतनपुरिया से मुठभेड़ हो गई। इसमें रतनपुरिया घायल हो गया। इस मामले में निलंबित तीनों पुलिसकर्मियों की सक्रिया भूमिका को देखते हुए रविवार को एसएसपी मणिकांत मिश्र ने उन्हें बहाल करते हुए यथास्थान बने रहने का आदेश जारी कर दिया। संवाद