{"_id":"671968cb3b5368ea8d0144cb","slug":"outgoing-student-union-officer-accused-of-assault-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-118661-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निवर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारी पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निवर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारी पर मारपीट का आरोप
Thu, 24 Oct 2024 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक छात्र ने निवर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारी एवं उसके साथियों पर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। छात्र ने पुलिस एवं प्राचार्य से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र हितेश कुमार ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उसने कहा कि करीब डेढ़ बजे वह प्रयोगात्मक फाइल जमा करने के लिए अर्थशास्त्र विभाग के पीजी ब्लॉक में गया था। यहां एक निवर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारी नशे की हालत में अपने साथियों के साथ गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। यहां छात्राएं भी खड़ी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बमुश्किल वहां से जान बचाकर भागा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले।
पीड़ित छात्र ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ बाहर के युवक भी मौजूद थे। उसने घटना का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. महीपाल सिंह ने बताया कि पीजी ब्लॉक में बाहरी युवक और छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ है। 50 प्रतिशत युवक महाविद्यालय में घूम रहे हैं। वह परिचय पत्रों का वितरण कार्य एवं कक्षाओं में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव का माहौल चल रहा है। छात्रों के दो गुट भिड़ गए थे पुलिस बुलानी पड़ी थी। एक छात्र ने शिकायती पत्र सौंपा है। इस संबंध में अनुशासन मंडल को लिख दिया गया है।- डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर

पुवायां में बन रहे नकली खोआ के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद