फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Outbreaks of diarrhea after the rain began to grow

बरसात के बाद बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप

Mon, 11 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 11 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

तराई में बाढ़ का कहर तो टल गया, लेकिन लोगों को डायरिया जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले पांच दिनों के भीतर 50 से अधिक डायरिया पीड़ितों को भर्ती कराया, जिनमें से 12 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। कई मरीज अब भी भर्ती हैं। 

विज्ञापन



पिछले पांच दिनों से तराई के अलावा शहर में मूसलाधार बारिश के कारण कल्याणी नदी उफान पर थी और जलस्तर बढ़ने के कारण शहर की कई मलिन बस्तियां इसकी चपेट में आ गईं। जलस्तर घटने पर बाढ़ के प्रकोप से तो लोग बच गए, लेकिन जलभराव और क्षेत्र से सटी बस्तियों में डायरिया बीमारी ने दस्तक देेनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पड़ताल करने पर पता चला कि पांच दिन में 50 डायरिया पीड़ित आए हैं, 12 को हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहीं कुछेक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में आपातकालीन कक्ष में एक बच्चे सहित दो डायरिया पीड़ित भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। आशंका है कि जैसे ही बरसात के बाद मौसम खुलेगा वैसे ही डायरिया पीड़ितों की संख्या में इजाफा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है : डा. जोशी 
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचसी जोशी ने बताया कि जिस प्रकार डायरिया पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। उसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। विभाग ने डायरिया रोग से संबंधित सभी दवाएं और ग्लूकोज इकट्ठा कर लिया है और सीएचसी को वितरण की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा पीड़ितों की संख्या में इजाफा होने पर जिला अस्पताल में दो डायरिया वार्ड बनाए जा चुके हैं। 

सावधानी हटी तो बीमारी पकड़ेगी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. एमपी तिवारी ने बताया कि डायरिया असावधानी बरतने से होने वाली बीमारी है। यदि सावधानी बरती जाए, तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। अक्सर यह बीमारी बरसात के बाद या फिर अत्यधिक गंदगी से होती है। इसके लिए लोगों को ताजा खाना, हाथ धोकर खाना खाएं, फिल्टर पानी का प्रयोग करें, सड़े-गले फल-सब्जी को नहीं खाएं और ग्लूकोज का सेवन नियमित करें। तभी डायरिया से बचा जा सकता है। 

कल्याणी किनारे बसे लोग आ सकते हैं चपेट में
मूसलाधार बारिश के बाद कल्याणी नदी से सटे जगतपुरा, भूतबंगला, संजयनगर खेड़ा, पहाड़गंज, रंपुरा क्षेत्र के वह लोग जो कल्याणी नदी के किनारे बसे हैं डायरिया की चपेट में आने की संभावना बढ़ सकती है। बरसात के बाद अक्सर नदी किनारे गंदगी एकत्र हो जाती है और कूड़ा कचरा सड़ने लगता है। ऐसे में डायरिया संक्रमण तेजी से पनपता है। जरा सी असावधानी से यह संक्रमण लोगों में फैल सकता है। 


उल्टी-दस्त होने पर डॉक्टर से करें संपर्क
डायरिया में अक्सर उल्टी-दस्त शुरू होने लगता है। इस कारण रोगग्रस्त के शरीर में पानी की कमी आ जाती है और उसका वजन धीरे-धीरे गिरना प्रारंभ हो जाता है। शरीर में पानी की कमी और भूख नहीं लगना। इंसानी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। ऐसे में उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर लापरवाही नहीं बरतें और डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद दवाओं का सेवन करना चाहिए। डायरिया पीड़ित को लगातार ग्लूकोज का पानी नियमित देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed