{"_id":"652aee8e1c7ff6df8c0aafa8","slug":"out-of-turn-job-for-32-sports-players-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-4766-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मलखंभ, शतरंज समेत 32 खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न पर नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मलखंभ, शतरंज समेत 32 खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न पर नौकरी
Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सक्रिय खिलाड़ियों को नौकरी के पांच वर्षों तक खेलने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
रुद्रपुर। मलखंभ, शतरंज, एथलेटिक्स, तीरंदाजी समेत 32 खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को छह सरकारी विभागों में आउट ऑफ टर्न के माध्यम से नौकरी पर रखा जाएगा। सक्रिय खिलाड़ियों को नौकरी के प्रथम पांच वर्षों तक खेलने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रदेश में खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी नहीं लगने पर वह दूसरे राज्यों पर निर्भर हो रहे थे। खेल नीति-2021 लागू होने के बाद अब खिलाड़ियों को प्रदेश में ही नौकरी के अवसर मिलेंगे। खेल विभाग में खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न के माध्यम से जिला क्रीड़ाधिकारी और उप क्रीड़ाधिकारी के एक-एक पद पर नियुक्ति मिल सकती है।
खिलाड़ियों के लिए युवा कल्याण विभाग में जिला युवा कल्याण अधिकारी का एक, व्यायाम प्रशिक्षक के दो व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के तीन पद रखे गए हैं। गृह विभाग में पुलिस उप अधीक्षक के दो, उप निरीक्षक के 10, कांस्टेबल के 50 पद खाली हैं। वन विभाग में सहायक वन संरक्षक के एक, वन क्षेत्राधिकारी के दो, वन दरोगा के 10, वन आरक्षी के 15 पद हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (व्यायाम) के 50 पद हैं। वहीं परिवहन विभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के एक व प्रवर्तन सिपाही के पांच पद रखे गए हैं। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर की ओर से 13 जिलों के जिला क्रीड़ाधिकारी कार्यालयों में शासनादेश भेज दिया गया है। इधर, प्रभारी डीएसओ गिरीश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की नौकरी का शासनादेश मिल चुका है। निदेशालय स्तर से ही खिलाड़ियों के लिए नौकरी की विज्ञप्तियां निकाली जाएंगी।
नौकरी के दौरान पदक जीते तो अतिरिक्त वेतन वृद्धि
रुद्रपुर। शासनादेश के मुताबिक नियुक्ति के दौरान सक्रिय खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाएगी। इसी तरह अधिकतम पांच बार यह अवसर प्रत्येक पदक विजेता को प्रदान किया जा सकेगा। वहीं नियुक्ति पदक विजेताओं को पदोन्नति का अवसर उसी प्रकार मिलेगा, जिस तरह विभागों में अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को दिया जाता है। संवाद
इन खेलों के खिलाड़ियों को ही मिलेंगी राजपत्रित व अराजपत्रित पदों पर नौकरियां
एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, केनौइंग व क्याकिंग, साइकिलिंग, डाईविंग, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, जूड़ो, लॉन टेनिस, शूटिंग, रोइंग, सेलिंग, तैराकी, टेबिल-टेनिस, ताइक्वांडो, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बेसबॉल, शतरंज, कि्रकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, मलखंभ। संवाद