फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Others.

अब पीजी कॉलेज के छात्रों को मिल सकेगा शुद्ध-शीतल पेयजल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Others.
काशीपुर के राधेहरि महाविद्यालय में खराब पड़ा वाटर कूलर सही करते मैकेनिक। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज में गर्मी के दौरान प्यास बुझाने को शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन दो-चार होना आम बात हो गई थी। परेशानी को अमर उजाला की ओर से उजागर करने पर कॉलेज प्रशासन अलर्ट हुआ और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करवाने में जुट गया।
विज्ञापन

कॉलेज में वाटर कूलरों के अलावा कई स्थानों पर पानी पीने की टोटियां लगी हुई हैं जो देखरेख के अभाव में मात्र शोपीस बन गई हैं। समस्या को अमर उजाला ने 27 अगस्त को मटके के पानी से गला कर रहे तर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को बताया कि कैंपस में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। विभिन्न विभागों ने अपने-अपने कक्ष के बाहर मिट्टी का मटका रखना शुरू कर दिया है। उधर कॉलेज प्रशासन ने कैंपस में लगी पानी की टोटियों व वाटर कूलर की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपेयरिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही सभी पेयजल टोटियों व वाटर कूलर में शीतल पेयजल छात्रों व स्टाफ को उपलब्ध होने लगेगा।
डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed