फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Orthopedic specialist could not be posted in the government hospitalOrthopedic specialist could not be posted in the government hospital

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की नहीं हो सकी तैनाती

Sat, 14 Mar 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Orthopedic specialist could not be posted in the government hospitalOrthopedic specialist could not be posted in the government hospital
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में नौ महीने से अधिक समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोर हड्डी रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना मजबूरी बन गया है। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विभाग में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद नौ महीने से खाली पड़ा है। इससे पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव चौहान हड्डी रोगियों को ओपीडी में देखते थे। उनके कार्यकाल में एक सौ से अधिक की प्रतिदिन ओपीडी होती थी और महीने में 5-6 ऑपरेशन हो जाते थे। उनकी पदोन्नति लोहाघाट होने के बाद से पद खाली हो गया। सरकारी अस्पताल में काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, सुल्तानपुर पट्टी, रामनगर क्षेत्र में होने वाले सड़क हादसे में हड्डी फ्रैक्चर से संबंधित रोगी आते हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया हड्डी दर्द संबंधित परेशानी यहां पर तैनात फिजिशियन देखकर दवा दे रहे हैं जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ को हड्डी संबंधित परेशानी की अधिक जानकारी होती है। ऐसे में बहुत से लोग जानकारी करके निजी अस्पताल की ओर रुख कर लेते हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने बताया कि वह इस संबंध में पत्राचार कर चुके हैं। मुख्यालय से कब तक तैनाती होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed