फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ornament stolen from house.

दो लाख के जेवर और सामान चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ornament stolen from house.
काशीपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : KASHIPUR
एक विधवा महिला के मकान से चोर करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। छह माह पूर्व भी चोर उसके मकान से हजारों रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर चुके है। दोनों बार तहरीर देनके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित हरप्रताप कालोनी निवासी भगवती देवी एग्रोटेक फूड्स संस्थान में काम करती है। 16 अक्तूबर को वह ड्यूटी पर गई हुई थी। घर पर उसका पुत्र करन ब्रजवासी सो रहा था। दोपहर करीब एक से तीन बजे के बीच घर में घुसे चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवर चोरी कर ले गए। आंख खुलने पर करन ने दरवाजा बाहर से लॉक पाया। उसने अपने पड़ोसी को फोन कर दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन

भगवती का कहना है कि चोर उसके घर से सोने का मांग टीका, झुमकी, बाली और लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति और चांदी के सिक्के ले गए। इससे पूर्व 29 मार्च को वह बच्चों को साथ लेकर अपनी रिश्तेदारी में हल्द्वानी गई थी। उनकी अनुपस्थिति में चोर घर का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये की नकदी और कानों के कुंडल, नाक का फूल और अन्य आभूषण चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय भी उसने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दो दिन पूर्व हुई चोरी के संबंध में भी वह पुलिस को तहरीर दे चुकी है लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं हो सका है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। महिला अपनी कॉलोनी के ही एक व्यक्ति पर चोरी का शक जता रही है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed