फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ornament outside Exam Center, people Protested

Udham Singh Nagar News: सीटेट के परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र और बिछिया उतरवाने पर हंगामा

Sun, 20 Aug 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ornament outside Exam Center, people Protested
रुद्रपुर में ड्यूटी कर रहे लोगों के सामने हंगामा करते परीक्षार्थी व हिंदू रक्षा दल के लोग। संवा - फोटो : Samvad
हिंदू रक्षा दल ने भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ का मढ़ा आरोप
विज्ञापन

रुद्रपुर। सीटेट देने आई महिलाओं के मंगलसूत्र और बिछिया उतरवाने पर हिंदू रक्षा दल के लोगों ने जेसीज पब्लिक स्कूल में हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र में तैनात लोग भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। चस्पा नोटिस में सिर्फ अनुचित वस्तु उतारने की बात लिखी गई है और मंगलसूत्र व बिछिया अनुचित वस्तु नहीं है।
रविवार को गंगापुर रोड स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल में सीटेट का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस दौरान परीक्षा केंद्र में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने महिलाओं से उनके मंगलसूत्र और बिछिया उतरवा दिए गए। इसको देखते हुए महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर हिंदू रक्षा दल के लोग भी एकजुट हो गए और विरोध में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

संगठन के नगर अध्यक्ष राजा भारद्वाज ने कहा कि उनको सूचना मिली थी कि परीक्षा केंद्र में मंगल सूत्र समेत अन्य आभूषण उतरवाने पर कुछ महिलाएं पेपर छोड़कर चली गईं, जबकि कुछ महिलाओं ने यह सब आभूषण उतारकर पहले शिफ्ट में पेपर दिए हैं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने इस बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दल के पदाधिकारियों की ओर से विरोध करने के बाद दोपहर दो बजे से शुरू हुए सीटेट परीक्षा में महिलाओं के मंगलसूत्र, बिछिया, कुंडल, नाक में पहनने वाले आभूषणों पर टेप चिपकाया गया। बताया कि सेंट मेरी स्कूल में भी सीटेट हुई लेकिन वहां किसी ने महिलाओं के आभूषण नहीं उतारे। विरोध करने वालों में निखिल गुप्ता, पारस, बॉबी भारद्वाज, कुलदीप खुराना, डीके गंगवार, मनोज कुशवाहा आदि थे। तहसीलदार पूजा शर्मा ने मामला संज्ञान में होने से इन्कार कर दिया। इस मामले में एडीएम और एसडीएम से संपर्क नहीं हो सका। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के संबंध में उनके पास जानकारी नहीं है।
-
फोटो-07पी- रुद्रपुर में ड्यूटी कर रहे लोगों के सामने हंगामा करते परीक्षार्थी व हिंदू रक्षा दल के लोग।
08पी- रुद्रपुर में महिलाओं के उतारे गए आभूषण को दिखाते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed