फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Order to remove accountant and time keeper in charge of Kichha sugar mill, recovery of five lakhs

किच्छा चीनी मिल के प्रभारी लेखा संप्रेक्षक और टाइम कीपर को हटाने के आदेश, पांच लाख की वसूली भी होगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Order to remove accountant and time keeper in charge of Kichha sugar mill, recovery of five lakhs
रुद्रपुर। किच्छा चीनी मिल में हुई अनियमितताओं को लेकर हुई जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। प्रभारी मुख्य अभियंता एलबी सिंह के निलंबन के बाद आउटसोर्सिंग के तहत कार्य कर रहे दो अधिकारियों को प्रबंध निदेशक ने हटाने के आदेश जारी किए है। दोनों अधिकारी सेवानिवृत्त होने के बाद आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी कर रहे थे। इसके साथ ही दोनों से पांच लाख तीन हजार रुपये की वसूली के आदेश जारी हुए है। दरअसल चीनी मिल में तमाम गड़बड़ियों की शिकायत विधायक राजेश शुक्ला ने शासन से की थी। इसके बाद जुलाई 2019 में बाजपुर चीनी मिल के तत्कालीन प्रधान प्रबंधक चंद्र सिंह इमलाल ने जांच की थी। 9 जनवरी 2020 को जांच रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौंपी गई थी। इसी रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन प्रभारी लेखा संप्रेक्षक रमेश भसीन और तत्कालीन टाइम कीपर झारखण्डेय पांडेय से पांच लाख तीन हजार तीन सौ रुपये की वसूली के आदेश प्रबंध निदेशक चंद्रेश कुमार ने दिए हैं। उक्त दोनों अधिकारी सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व के पदों पर आउटसोर्स के तहत कर कर रहे है। दोनों को मिल से हटाने और भविष्य में किसी कार्य के लिए नियुक्त करने पर प्रतिबंधित किया गया है। विधायक शुक्ला ने कहा कि अधिकारियों के मिल को लूटने का काम किया है। दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार को गलत तरीके से भुगतान किया था, जिसकी रिकवरी के आदेश हुए है। नियम विरुद्ध दोनों को सेवानिवृत्त पद पर फिर से आउटसोर्सिंग से नियुक्त किया गया था। कहा कि अभी और अधिकारियों पर कार्रवाई होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed