{"_id":"69178e559cc81ede400e92dc","slug":"opposition-to-construction-of-gas-pipeline-chamber-near-school-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-132907-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्कूल के पास गैस पाइप लाइन का चैंबर बनाने के विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्कूल के पास गैस पाइप लाइन का चैंबर बनाने के विरोध
Sat, 15 Nov 2025 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। निर्माणाधीन स्कूल के पास बिना अनुमति के गैस पाइप लाइन का चैंबर बनाने के विरोध में अभिभावकों ने विद्यार्थियों के साथ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल चैंबर को स्कूल के पास से हटाने की मांग की।
प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर ( द्वितीय ) के जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण होने के बाद वहां नए विद्यालय भवन का निर्माण हो रहा है। स्कूल की सीमा से सटाकर एक गैस कंपनी ने वहां पर भूमिगत गैस पाइप लाइन का चैंबर बना दिया है। शुक्रवार को इसके विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावक संघ के अध्यक्ष दुलाल सरकार ने कहा कि चैंबर से बच्चों को जानमाल का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही विद्यालय भवन के निर्माण में दिक्कते आ रही है। उन्होंने शासन प्रशासन से तत्काल चैंबर को हटाकर अन्य जगह स्थापित करने की मांग की। वहां निशा बाल्मीकि, नीतू सागर, सुष्मनी वर्मा, हरिपद विश्वास, हेमा विष्ट, परितोष मंडल, चंडी विश्वास, शिव अरोरा आदि मौजूद थे।