{"_id":"57931084c096d73945cd9154b8646481","slug":"opposition-expressed-bike-loaded-on-bullock-carts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी पर बाइक लादकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी पर बाइक लादकर जताया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Mon, 18 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने रोष जताया। उन्होंने बैलगाड़ी पर बाइक लादकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों और बिल्डरों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रम्पुरा में दुर्गा मंदिर चौक पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य बढोत्तरी का विरोध जताया। कहा कि केंद्र सरकार लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि कर रही है, जिससे आम लोग सीधे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में हमेश अंतर रहा है। भाजपा के पास विकास की कोई सोच नहीं है। कांग्रेसियों ने कहा कि चुनाव में भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। महंगाई कम करने के नाम पर पेट्रोल व डीजल के दाम में मई माह में दो बार वृद्धि की गई। कहा कि भाजपा सरकार का एक वर्ष का शासनकाल बेहद ही निराशाजनक रहा है। बढ़ती महंगाई से आम लोगों की कमर टूट रही है, लेकिन प्रधानमंत्री मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने मेें नाकाम रहे हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश वर्मा, रितेश सक्सेना, संजय कोली, बिरमा कोली, कोमिलराम, मुकेश कोली, हिम्मराम, सरोजरानी, सियाराम, गीता, नत्थूलाल कोली, वीरेंद्र कोली, बृजपाल, रजत ढाली, रमेश कोली, राहुल कोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन