{"_id":"68224cd5aaa5d17ad10252a9","slug":"ophthalmologist-posted-in-kashipur-sub-district-hospital-after-two-years-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-126903-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर उप जिला चिकित्सालय में दो साल बाद तैनात हुईं नेत्र रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर उप जिला चिकित्सालय में दो साल बाद तैनात हुईं नेत्र रोग विशेषज्ञ
Tue, 13 May 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में दो साल बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। इससे नेत्र रोगियों को निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने से छुटकारा मिलेगा।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में क्षेत्र के अलावा यूपी से भारी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं।
इनमें भारी संख्या में नेत्र रोगी भी शामिल रहते हैं। 31 जनवरी 2023 को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कैमाश राणा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पाकर अस्पताल छोड़कर जा चुके हैं। तब से अस्पताल का नेत्र विभाग विशेषज्ञ विहीन चल रहा था।
इस कारण अस्पताल में आने वाले गरीब मरीज निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे थे, लाखों की मशीनें व उपकरण धूल फांक रहे थे। अब नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि तिवारी ने संविदा पर तैनाती लेकर विभाग में मरीजों का इलाज भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं बाजपुर में तैनात नेत्र तकनीशियन तीन दिन अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं। शीघ्र ही मरीजों के नेत्रों के ऑपरेशन शुरू होने की संभावना है।