{"_id":"6140f9a38ebc3eb7813ed092","slug":"operation-smile-rudrapur-news-hld437972469","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता 288 लोगों की बरामदगी को चलेगा ऑपरेशन स्माइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करतीं एसपी सिटी ममता बोहरा।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। जिले में लापता लोगों की बरामदगी के लिए बुधवार से ऑपरेशन स्माइल अभियान शुरू होने जा रहा है। एक महीने चलने वाले अभियान के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और एक टीम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की भी रहेगी। अभियान की नोडल अधिकारी ने टीमों के साथ बैठक कर अभियान के बाबत दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस रिकार्ड में जिले के 288 लोग लापता हैं। इनमें 135 महिलाएं, 92 पुरुष, 22 बालक और 39 बालिकाएं शामिल हैं। अभियान के लिए गठित चार टीमों की अगुवाई का जिम्मा एसआई दिनेश परिहार, प्रदीप पंत, मनोज जोशी और जर्नादन भट्ट को सौंपा गया है। मंगलवार को अभियान की नोडल अधिकारी/एसपी सिटी ममता बोहरा ने टीमों के साथ ही बाल कल्याण समिति, गैर सरकारी संगठन के सदस्यों के साथ अपने कक्ष में बैठक की, जिसमें लापता लोगों की बरामदगी के संबंध में गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि हर टीम में एक एसआई, चार कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को शामिल किया गया है। इसके साथ ही एक टैक्नीकल टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम भी अभियान का हिस्सा रहेंगी। एक महीने तक चलने वाले अभियान की शुरुआत बुधवार से होगी। लापता लोगों का ब्यौरा जुटाकर संभावित जगहों पर पुलिस टीमें जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।