फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Open the seal of the control unit only after showing it to the candidate: Kumar

प्रत्याशी को दिखाकर ही खोलें कंट्रोल यूनिट की सील : कुमार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Open the seal of the control unit only after showing it to the candidate: Kumar
रुद्रपुर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्य निर्वाचन आयुक्त को मतगणना की तैयारियों की जानक
रुद्रपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना होगी। प्रत्याशियों व उनके एजेंटों को मतगणना मशीन (कंट्रोल यूनिट) की सील, एड्रेस टैग और डिस्पले जरूर दिखाएं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतगणना का डाटा साझा किया जाए। कहा कि निर्वाचन का दूसरा महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए सावधानी के साथ मतों की गणना की जाए।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अफसरों की बैठक ली। उन्होंने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मतगणना कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए। ईटीपीबीएस की स्कैनिंग व पोस्टल मतगणना में विशेष सावधानी बरतें। स्ट्रांग रूम खोलते समय प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता को बुलाएं। मतगणना के बाद निर्धारित प्रपत्र सूचना आयोग को भेजें। ईवीएम मशीनों को सुरक्षा बलों की सुरक्षा व प्रत्याशियों, प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस में सुरक्षित रखें। वहां डीएम उदयराज सिंह, सीडीओ मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोेक कुमार जोशी, सहायक रिटर्निंग अफसर मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, डॉ. अमृता शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, नोडल पोस्टल शिप्रा जोशी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed